July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

चोरी के आरोपी का पुलिस कस्टडी में मौत व बृहस्पति सिंह के बयान पर गरमाया बलरामपुर,,, कांग्रेस ने कही ये बात…

राजपुर। इन दिनों दो खबरें बलरामपुर जिले में हलचल मचा कर रखा है जिसमें पहले चोरी के आरोपी का पुलिस के कस्टोडियल डेथ एवं कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का बयान सामने आने के बाद मामला गर्मा गया है। इन दोनों ही मामले को लेकर बलरामपुर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

        चोरी के मामले में पुलिस कस्टडी में चोरी के आरोपी के मौत के मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस की अभिरक्षा में हुई मौत शासन के विफलता को दर्शाता है। जिस तरह से सामान्य छोटी-छोटी घटनाओं में पुलिस आरोपी को शीघ्र अतिशीघ्र पकड़ रही है वह अपनी जगह है परंतु पुलिस अभिरक्षा में मौत यह प्रतीत होता है कि उनके ऊपर पुलिस का अत्याचार किस तरह का है। उन्होंने कहा कि यह बलरामपुर जिले की दूसरी घटना है और समूचे छत्तीसगढ़ में इस तरह की घटनाएं आम हो गई है इसकी हम निंदा करते हैं और जितनी जल्दी हो सके इस मामले की जांच होनी चाहिए और रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए ताकि सब लोगों को यह पता चल सके। पुलिस जो बात फैला रही है कि आरोपी बीमार था और उसको सिकल सेल की बीमारी थी। और अगर ऐसा था भी तो उससे संबंधित उसके चिकित्सा और उन सभी की जिम्मेदारी पुलिस की थी क्योंकि वह पुलिस की अभिरक्षा में था। पुलिस ने क्या कुछ किया उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए और उनके परिजनों तक सारी बातें पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि यह जो घटना क्रम है वह भर्तसना योग्य है उसकी हम निंदा करते हैं।

      कांग्रेस के जिला प्रवक्ता वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा जारी किए गए बयान पर कहा कि बृहस्पति सिंह कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं और कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया है।उनका जो आरोप है वह निराधार है वे मनोस्थिति से पीड़ित है कहीं ना कहीं वे अपने मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं जिससे ऊलजुलूल बातें कर रहे हैं और कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है वह लाइम लाइफ चर्चा में बने रहने के लिए ऐसा कुछ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा ने उन्हें आमंत्रित किया है कि आप भाजपा में शामिल हो भाजपा में आदिवासियों के लिए बहुत जगह है।

        इस मामले में कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि मैं भी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन किया था परंतु मेरे पास अभी तक कोई पैसे की मांग के लिए बात सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पति सिंह ने जो आरोप लगाया है वे कांग्रेस से निष्कासित है उनको केवल कुर्सी से मोह है और इस मोह के कारण अपना मानसिक संतुलन खो दिए हैं।

देखें वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!