September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

कन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेला
बलरामपुरशिक्षा

बलरामपुर जनपद स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक संपन्न।

बलरामपुर – विकासखंड बलरामपुर में जनपद स्तरीय शिक्षा समिति के बैठक का आयोजन जनपद शिक्षा समिति अध्यक्ष  भानु प्रकाश दीक्षित की अध्यक्षता में जनपद सभा कक्ष बलरामपुर में संपन्न किया गया ।विकासखंड में शिक्षा गुणवत्ता में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए आयोजित इस बैठक में बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु आवश्यक रणनीति बनाने के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद को अनिवार्य कालखंड के रूप में शामिल करने संबंधी बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री भानु प्रकाश दीक्षित ने कहा कि बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता न किया जावे। सभी पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व शिष्यवृति का लाभ मिल सके यह सुनिश्चित किया जावे ।अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि डी व ई ग्रेड के बच्चों को सूचीबद्ध कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित कर उपचारात्मक शिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था की जावे। शिक्षा विभाग से जुड़े भृत्य,स्वीपर, लिपिक या शिक्षक किसी अन्य संस्था में संलग्न है तो उन्हें मूल संस्था में वापस भेजा जावे। सभी संस्था प्रमुख यह सुनिश्चित करें की शाला समय में कोई भी विद्यार्थी परिसर के बाहर अनावश्यक रूप से घूमता न मिले ।विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हरिशंकर सिंह ने शाला परिसर की साफ सफाई के संबंध में स्वीपर की नियुक्ति एवं वर्तमान स्थिति पर अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया ।तथा जिन विद्यालयों में स्वीपर नहीं है वहां वालंटियर के रूप में बच्चों को नियुक्त कर परिसर की साफ सफाई करने की बात कही ।उपस्थित जनपद सदस्यों ने शाला भूमि का सीमांकन कर उसे शाला भूमि नाम से दर्ज करने के साथ साथ उसे शाला प्रबंध समिति को हैंडओवर करने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने सर्व सहमति से पारित किया। बच्चों को व्यवहारिक व संस्कारों की शिक्षा मिल सके ऐसा सुनिश्चित करने का प्रयास करने को कहा गया। आज के बैठक में शिक्षा समिति सदस्य श्री अंतोनिस किंडो श्री फुलसाय चरगट श्रीमती सुबासो कासी  सहित विकासखंड के सभी अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ सभी संकुल समन्वयक उपस्थित रहे जिन्होंने सभी प्रस्ताव को सर्व सहमति से पारित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!