September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी महोत्सव में झूला,मौत का कुआं,मीना बाजार व पार्किंग स्थल की नीलामी 29 दिसम्बर को,,,इच्छुक व्यक्ति/फर्म एवं संस्था ग्राम पंचायत तातापानी में अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में भरकर करें जमा…

बलरामपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव 2026 का आयोजन 14, 15 एवं 16 जनवरी 2026 को किया जाएगा। उक्त तातापानी महोत्सव में राज्य सहित पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुगण/व्यक्ति शामिल होते हैं। मेला महोत्सव में जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुती होती है। साथ ही श्रद्धालुगण एवं व्यक्तियों के मनोरंजन के लिए झूला, मौत का कुआं तथा मीना बाजार इत्यादि लगाया जाता है तथा मेले में आने-जाने वाले वाहनों को व्यवस्थित रखने के लिए पार्किंग स्थल की भी व्यवस्था की जाती है। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के व्यवस्थित आयोजन हेतु झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार व पार्किंग स्थल का नीलामी द्वारा आबंटन किया जाना है। उक्त नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति/फर्म एवं संस्था 29 दिसम्बर सुबह 10 बजे तक ग्राम पंचायत तातापानी में अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में जमा कर सकते हैं। नीलामी की प्रक्रिया 29 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से तातापानी सामुदायिक भवन में आयोजित की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!