July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला चिकित्सालय में पहली बार लेप्रोस्कोपिक विधि से हुआ सफल महिला नसबंदी,,,परिवार नियोजन कार्यक्रम को मिली नई गति,,,6 हितग्राहियों का हुआ सफल एलटीटी ऑपरेशन…

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की गई है। कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में पहली बार लेप्रोस्कोपिक विधि से महिला नसबंदी (एलटीटी) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह, सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशांक गुप्ता, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि तिवारी तथा डॉ. अनिमेष सिंह की संयुक्त विशेषज्ञ टीम के समन्वय से परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 6 महिला हितग्राहियों का एलटीटी ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सभी हितग्राही पूर्णतः सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं।
लंबे अंतराल के बाद जिला बलरामपुर–रामानुजगंज में स्थायी परिवार नियोजन सेवा का पुनः शुभारंभ किया गया है, जो जिले के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
      प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि अब प्रत्येक बुधवार को जिला चिकित्सालय में कम से कम 10 महिला हितग्राहियों का लेप्रोस्कोपिक नसबंदी ऑपरेशन नियमित रूप से किया जाएगा।
यह उपलब्धि जिला प्रशासन की स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!