
राजपुर। बरीयों थाना क्षेत्र के ग्राम आरा में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई है।विसर्जन के दौरान हुए पत्थरबाजी से समिति में सदस्य काफी आक्रोशित हैं उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंप कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की माँग की है।

घटना 17 सितंबर की है जब ग्राम आरा में नव युवा जागृति गणेश पुजा समिति द्वारा रखी गई गणेश पूजा के बाद विसर्जन के लिए निकला। विर्सजन के दौरान जब वे आरा में सरनापारा चौक के पास जैसे ही पहुँचे ठीक उसी वक्त समिति के सदस्य जो विर्सजन का वीडियो बना रहे थे उस पर दूसरे समुदाय के द्वारा चलाए गए पत्थर आकर लगा।पत्थर वीडियो बना रहे मोबाइल पर लगकर वहाँ खड़े समिति के सदस्य के आँख के पास जाकर लगी।जैसे ही विसर्जन में शामिल लोग थोड़े दूर आगे बढ़े पुनः हबीब इस्लाम इमाम इस्तखर सहित अन्य लोगो ने पत्थरबाजी करने लगे।इस पत्थरबाजी में विसर्जन में शामिल एक लड़की के सर पर पत्थर जाकर लगी जिससे उसका सर फट गया साथ ही गणेश की प्रतिमा पर भी पत्थरबाजी किया गया।पत्थरबाजी से घायल लड़की को तत्काल बरीयों स्वास्थ्य केंद चिकित्सा हेतु लाया गया जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।गणेश विसर्जन के दौरान हुए पत्थरबाजी के बाद लोगो मे भारी आक्रोश है और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।जानकारी लगते ही तत्काल राजपुर तहसीलदार यशवंत सिंह थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह मौके पर पहुँचे।
नव युवा जागृति गणेश पुजा समिति ने बरीयों चौकी में नामजद लिखित आवेदन दिया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करने की माँग की है। वहीँ इस मामले में पुलिस ने जाँच करते हुए कुछ संदेहियों को पकड़कर उनसे पूछताछ कर रही है।


