September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

27 सितम्बर को जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी रहेंगे सामूहिक हड़ताल पर…

बलरामपुर। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक व जिला कोषालय अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि फेडरेशन के आह्वान पर जिले के सभी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण 27 सितंबर 2024 को सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे।
         श्री सिंह ने बताया कि सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाएँ एवं गारंटी को धरातल पर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य अधिकारी-कर्मचारी ही करते हैं। वे ही दिन-रात मेहनत करके सभी योजनाओं को सफल बनाते हैं। लेकिन सरकार उनकी लगातार उपेक्षा कर रही है, जिससे क्षुब्ध होकर 27 सितम्बर को हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा है कि डीए जो हमारे वेतन का ही एक जरूरी हिस्सा हैं और यदि उसके लिए भी अधिकारी/कर्मचारी हड़ताल करने के लिए मजबूर हों तो सरकार के लिए यह चिंता का विषय है। हमारी माँग मुख्य रूप से केंद्र के समान डीए तथा एरियर्स राशि का जीपीएफ खाते में समायोजन एवं सेवानृवित्ति पर 240 दिन के स्थान 300 दिन का अवकाश नगदीकरण है।
श्री सिंह ने कहा है कि हमारी हड़ताल सांकेतिक है, यदि सरकार हमारी माँगो को पूरा करने के लिये सकारात्मक पहल नहीं करती है तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि कल 27 सितम्बर को सभी अधिकारी/कर्मचारी कलम बंद, काम बंद के तहत बाजारपारा में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!