November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल,,,लोगो ने दिखाई मानवता का परिचय…

राजपुर। बीती रात ग्राम चरगढ़ के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को ठोकर मारकर फरार हो गया।अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल चालक के पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।घटना की जानकारी लगते ही ग्राम चरगढ़ के सरपंच पति ने घायल को राजपुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक इलाज पश्चात अम्बिकापुर रेफर कर दिया।


        घटना बीती रात लगभग 10:30 बजे की है।ओकरा निवासी मुन्नीलाल सोनवानी पिता दरिया सोनवानी शाम को किसी काम से राजपुर आया था तभी चरगढ़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसको ठोकर मारते हुए फरार हो गया।घटना में युवक के बाए पैर में वाहन का पहिया चढ़ने से पैर कई जगह से टूट गया एवं पैर बुरी तरह से कुचल गया।घटना पश्चात जानकारी लगते ही ग्राम चरगढ़ के सरपंच पति संजय शांडिल्य ने तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर इलाज हेतु घायल को राजपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की व्यवस्था करने लगा।तभी कमलपुर अम्बिकापुर निवासी पवन कुमार साव एवं जामवंतपुर अरागाही निवासी श्रवण सोनवानी जो कि तातापानी से पेशेंट छोड़कर अम्बिकापुर वापस जा रहे थे उन्होंने मानवता दिखाते हुए अपनी मारूति इको वाहन को घटना स्थल पर रोककर घायल को तत्काल राजपुर स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु पहुँचाया जहाँ जाँच के दौरान मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज पश्चात डॉक्टरों द्वारा तत्काल अम्बिकापुर जिला अस्पताल रेफर किये जाने पर उसने घायल मरीज एवं उसके परिजनों को अम्बिकापुर भी ले गया।घटना की जानकारी लगते ही राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर एवं पुलिस तत्काल राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!