July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अवैध धान परिहन रोकने प्रशासनिक अमला सक्रिय,,,194 बोरी धान सहित तीन पिकअप वाहन जब्त…

बलरामपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर से धान खरीदी की जानी है। धान खरीदी की प्रकिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराने तथा धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण को रोकने के लिए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। चूंकि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की सीमा तीन राज्यों को स्पर्श करती है, इसलिए सीमावर्ती क्षेत्रों से धान के अवैध परिवहन की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री कटारा ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

      प्रशासनिक अमला धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय चेकपोस्टों पर वाहनों की सघन जांच तथा निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में विकासखंड रामचन्द्रपुर में रात्रि गस्त के दौरान राजस्व विभाग की टीम द्वारा तीन पिकअप अवैध धान परिवहन करते वाहन को जब्त किया गया।    

       अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज आनंद नेताम ने बताया कि ग्राम चूनापाथर के रास्ते उत्तरप्रदेश से आ रही तीन पिकअप वाहन को रोककर जांच किया गया, जिसमे 194 बोरी अवैध धान लोड था। जांच के दौरान जरूरी दस्तावेज न होने के कारण वाहन के जप्ती की कार्यवाही की गई और उसे पुलिस चौकी डिंडो की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में धान खरीदी को देखते हुए अवैध परिवहन के विरुद्ध सीमावर्ती क्षेत्रों में टीम बनाकर जांच की जा रही है।

धान के अवैध भण्डारण पर निरंतर कार्यवाही 1135 बोरी धान किया गया जब्त :-

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आनंद राम नेताम के नेतृत्व में आज विकासखण्ड रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम विजयनगर में लगभग 1135 बोरी अवैध भण्डारित धान को जब्त किया गया। विजयनगर में समीम अंसारी के घर पर लगभग 885 बोरी एवं मकबूल अंसारी के घर पर लगभग 250 बोरी अवैध धान भण्डारण कर रखा गया था, जिसे जब्त कर आगे की कार्यवाही की गई। इस दौरान तहसीलदार आई.सी. यादव सहित संबंधित टीम मौजूद रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!