November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त,30 डिसमिल भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक गुप्ता के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत अमडण्डा में राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत अमडण्डा में निजी व्यक्ति द्वारा लगभग 30 डिसमिल शासकीय भूमि पर अवैध रूप से धान की फसल लगाकर कब्जा किया गया था। मामले की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कार्रवाई उपरांत उक्त शासकीय भूमि को ग्राम पंचायत आमडंडा के सरपंच को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया है।
प्रशासन द्वारा जिले में शासकीय भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!