September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

रेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमान
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अवैध बीज बिक्री पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई,बिना लाइसेंस बीज बेचने पर दुकान से बीज जब्त,दो प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस

बलरामपुर। जिले के किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज एवं कीटनाशक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने तथा कृषि आदानों की कालाबाजारी और अवैध विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सघन निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में कृषि विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस, स्टॉक, विक्रय अभिलेख, भंडारण व्यवस्था तथा निर्धारित मूल्य पर सामग्री उपलब्ध कराने संबंधी प्रावधानों की जांच की जा रही है।
इसी क्रम में विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत पशुपतिपुर में निरीक्षण के दौरान एक दुकान संचालक को बिना वैध अनुज्ञप्ति के कृषि बीज का विक्रय करते हुए पाया गया। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर कृषि विभाग की टीम ने मौके पर उपलब्ध समस्त बीज को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान सरस्वती कृषि सेवा केंद्र तथा जायसवाल कृषि विस्तार केंद्र में भी निर्धारित प्रावधानों के उल्लंघन एवं अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
कृषि विभाग द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद, बीज अथवा कीटनाशक की बिक्री, बिना वैध लाइसेंस के व्यापार अथवा अन्य अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद, बीज एवं कीटनाशक क्रय करें तथा खरीद के समय बिल अवश्य प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी कृषि विभाग अथवा जिला प्रशासन को तत्काल उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!