November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शंकरगढ़ के पहरी विद्यालय में न्योता भोज से सजी बच्चों की थाली,बच्चों के साथ खुशियां बांट दिया सामाजिक समरसता का संदेश

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप संचालित न्योता भोज कार्यक्रम सामुदायिक सहभागिता से सामाजिक समरसता की दिशा में एक बेहतर और अनूठी पहल बनकर उभर रहा है। इस न्यौता भोज के माध्यम से पालक, जनप्रतिनिधि, , सामाजिक संगठन, दानदाता विद्यालयों में पहुंचकर अपने बच्चों के साथ अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के साथ भोजन कर खुशियां साझा कर रहे हैं। इससे समाज और शिक्षा के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो रहा है तथा बच्चों में अपनत्व की भावना विकसित हो रही है।

इसी कड़ी में आज विकासखंड शंकरगढ़ के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय पहरी में न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत पहरी के सरपंच , शाला के प्रधान पाठक तथा शिक्षक के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

जिले में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शुरू की गई यह पहल न केवल उनके पोषण स्तर को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता के महत्व को भी बढ़ावा दे रही है। न्योता भोज का उद्देश्य विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास को गति मिले। इस कार्यक्रम के माध्यम से दानदाता, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि और स्थानीय समुदाय विद्यालयों में विशेष भोज का आयोजन कर बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नियमित विद्यालय उपस्थिति के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं।न्योता भोज कार्यक्रम विद्यालय और समाज के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। सामुदायिक सहयोग से संचालित यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामाजिक समरसता को नई दिशा दे रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!