September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

प्रशासन गाँव की ओर के तहत शिविर आयोजित,,सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जनसमस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण,,,सरकार की पहल से मिल रहा जनता को सीधा लाभ…

बलरामपुर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन गाँव की ओर थीम को लेकर सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 25 दिसम्बर तक चलेगा। कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व में गुड गवर्नेंस वीक ‘‘प्रशासन गांव की ओर 2025‘‘ अंतर्गत जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्राप्त आवेदनो का निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं के तहत लाभान्वित करते हुए सामग्रियों का वितरण भी किया जा रहा है।
सुशासन सप्ताह अंतर्गत जन-शिकायतों की अधिकतम संख्या को निपटाने के लिए सरकार की पहल है और सुशासन सप्ताह मनाने का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जाना है। सप्ताह के दौरान जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में आमजन की समस्याओं, सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण तथा योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
         उल्लेखनीय है कि कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में सुशासन सप्ताह के लिए जिले में व्यापक तैयारियां की गई है। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों और वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में अधिक से अधिक नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही उन्हें शासन की विभिन्न सेवाएं समय-सीमा में उपलब्ध कराई जाएंगी और शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!