August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

वास्तविक किसानों से ही हो धान खरीदी,,अवैध धान आवक रोकने सतत मॉनिटरिंग के निर्देश,,,खरीदी प्रभारी एवं नोडल अधिकारी की हुई समीक्षा बैठक…

बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर आर. एस. लाल एवं श्री चेतन बोरघरिया के द्वारा धान खरीदी के संबंध में खरीदी प्रभारी एवं नोडल अधिकारी की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के दौरान जिले में चल रही धान खरीदी की प्रगति, व्यवस्थाओं, किसानों को हो रही सुविधाओं एवं संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
        अपर कलेक्टर आर.एस. लाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी पूरी तरह पारदर्शी, सुव्यवस्थित हो तथा वास्तविक किसानों से ही खरीदी की जाए। किसी भी स्थिति में बिचौलियों या अपात्र व्यक्तियों से धान की खरीदी न हो। अवैध धान की आवक को लेकर निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों पर सख्त निगरानी रखें, ताकि बाहर से अवैध रूप से लाए जा रहे धान को रोका जा सके।
           अपर कलेक्टर श्री बोरघरिया ने कहा कि धान उपार्जन केंद्रों पर सतत मॉनिटरिंग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक केंद्र पर धान की आवक, तौल, भंडारण एवं परिवहन की नियमित निगरानी रखें। संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपार्जन केंद्र पर बिचौलियों की संलिप्तता या अवैध धान खरीदी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी को शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और सुचारू रूप से धान खरीदी के निर्देश दिए।
बैठक में खाद्य अधिकारी श्री विनय कुजूर, जिला विपणन अधिकारी सुश्री प्रीतिका पूजा केरकेट्टा, सहायक पंजीयक सहकारिता श्री एस.के. पैंकरा उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!