September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत आउट ऑफ स्टेट एक्सपोजर विजिट,,,प्रशासन की पहल से प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यार्थियों को मिला शैक्षणिक भ्रमण का अवसर…

बलरामपुर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में गणित और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने एक ’आउट ऑफ स्टेट एक्सपोजर विजिट’ का आयोजन किया है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र भुवनेश्वर में शैक्षणिक भ्रमण करने का अवसर मिला है। क्षेत्रीय भ्रमण में प्रारंभिक स्तर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामानुजगंज के 02 छात्र, कुसमी के 02 एवं राजपुर के 02 छात्र, इसी प्रकार माध्यमिक स्तर पर शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय बरतीकला के 02 छात्र एवं शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय दलधोवा के 02 छात्र, कुल 10 छात्र सहित 02 शिक्षक रवाना हुए।
इस शैक्षणिक भ्रमण में चयनित विद्यार्थी एवं शिक्षक दल ’क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर (उड़ीसा)’ के लिए रवाना हुए। अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.आर. यादव, डीएमसी श्री चंद्र भूषण प्रसाद गुप्ता एवं एडीपीओ श्री ओ.पी. गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
        इस भ्रमण से विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक एवं नवाचारपूर्ण शिक्षा का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा, जिससे वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में विद्यार्थी विभिन्न मॉडल, प्रयोग, प्रदर्शनी और तकनीकी नवाचार देख सकेंगे, जो उनके शैक्षणिक विकास में सहायक होगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!