July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

आस्था का पर्व छठ पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाव,,,उगते सूरज को अर्ध्य देकर छठ व्रतियों ने की अपनी पूजा सम्पन्न…

राजपुर। नगर में छठ पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।छठ व्रतियाँ शुक्रवार को उगते सूरज को अर्ध्य देकर अपनी पुजा सम्पन्न की।छठ पुजा कार्यक्रम को सम्पन्न कराने हेतु छठ पूजा समिति के सदस्यों ने अथक मेहनत कर छठ व्रतियों के लिए टेंट पंडाल लगाया गया है।इस बार छठ घाट में पिछले वर्ष की अपेक्षा ज्यादा लोग छठ पुजा करने छठ घाट पर पहुँचे।वहीँ इस वर्ष समिति द्वारा सूर्य पूजा के साथ साथ गंगा आरती की भी व्यवस्था की गई थी।


     पुरे देश मे छठ पूजा बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।छठ व्रतियाँ बड़ी ही कठिन उपासना के बाद अपनी पुजा सम्पन्न करते हैं।छठ पूजा के पूर्व संध्या पर नहाय खाय के साथ छठ व्रतियों ने गुरुवार को डूबते सूरज को अर्ध्य देकर अपनी पूजा प्रारंभ की एवं शुक्रवार को उगते सूरज को अर्दय देकर व्रतियाँ अपनी पुजा सम्पन्न की।


       छठ व्रतियाँ छठ पुजा दो दिन पूर्व से ही नहाय खाय के साथ इस पूजा में लग जाते हैं। दूसरे दिन खरना पूजा के साथ छठ व्रतियाँ नदी के तट पर जाकर शाम को नहाने के बाद नदी के तट पर घाट बंधन कर गुड़ की खीर बनाकर उसका पारण किया जिसके बाद वे निर्जला व्रत रहकर गुरुवार छठ पूजा के दिन नदी के तट पर डूबते सूरज को अर्ध्य देकर पुरी रात छठ घाट पर रहने के पश्चात शुक्रवार को उगते सूरज को अर्ध्य देकर अपना पुजा सम्पन्न किया।


    इस वर्ष राजपुर में छठ पूजा समिति द्वारा छठ व्रतियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सभी के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराया था।छठ घाट पर छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों के रुकने के लिए पंडालो की व्यवस्था की गई थी।छठ घाट में सूर्य पूजा के साथ शाम सात बजे गँगा आरती की गई जहाँ हजारो के संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।इस वर्ष छठ घाट पर आकर्षक लाइटिंग सहित साउंड सिस्टम की विशेष व्यवस्था की गई थी।

छठ पुजा सम्पन्न कराने हेतु छठ समिति के महेंद्र अग्रवाल, संतोष सिंह, नीरज तिवारी, नरेश अग्रवाल, आनंद मेहता, भानु प्रजापति, विश्वास गुप्ता, विद्यानंद दुबे, विकाश बंसल, प्रवीण गुप्ता, दीपक सोनी, दुर्गेश जयसवाल, संजीव गुप्ता, सोनू सिंह, रवि सोनी, राजीव गोस्वामी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!