July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नहाय खाय के साथ शुरू हुई छठ पूजा,,,समिति द्वारा छठ घाट पर की व्यापक तैयारी…

राजपुर। नगर में छठ पर्व को लेकर छठ पूजा समिति द्वारा इस बार भव्य तैयारी की गई है।हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ व्रतियों के लिए टेंट पंडाल लगाया गया है।वहीँ इस बार छठ घाट में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष सूर्य पूजा के साथ साथ गंगा आरती की भी व्यवस्था की गई है।


     दीपावली बीतने के पश्चात पूरे देश मे छठ पूजा बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।छठ व्रतियाँ बड़ी ही कठिन उपासना के बाद अपनी पुजा सम्पन्न करते हैं।छठ पूजा तीन दिन पहले से ही शुरू हो जाती है।छठ व्रतियाँ छठ पुजा दो दिन पूर्व से ही नहाय खाय के बाद इस पूजा में लग जाते हैं। दूसरे दिन खरना पूजा के साथ छठ व्रतियाँ नदी के तट पर जाकर शाम को नहाने के बाद नदी के तट पर कलश स्थापना करते हैं एवं शाम को घर आकर गुड़ की खीर बनाकर उसका पारण करते हैं जिसके बाद वे निर्जला रह कर व्रत करते हैं। छठ पूजा के दिन नदी के तट पर जाकर डूबते सूरज को अर्ध्य देकर पुरी रात छठ घाट पर रुकते हैं तत्पश्चात दूसरे दिन उगते सूरज को अर्ध्य देकर अपना पुजा सम्पन्न करते हैं।


    इस वर्ष राजपुर में छठ पूजा समिति द्वारा छठ व्रतियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सभी के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराया है।छठ घाट पर छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों के रुकने के लिए लगभग 45 पंडालो की व्यवस्था की गई है।इस बार 300 से अधिक श्रद्धालुगणों द्वारा छठ पुजा किया जा रहा है।छठ पुजा समिति द्वारा छठ घाट पर इस बार सूर्य पुजा सहित भव्य गंगा आरती की भी व्यवस्था की गई है।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!