September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चा

राजपुर। जनपद पंचायत राजपुर की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जनपद पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सामरी विधायक श्रीमती उदेश्वरी पैकरा ने की। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य कमला प्रसाद सिंह सहित सभी जनपद सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

         बैठक की शुरुआत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार दुबे द्वारा पिछली सामान्य सभा की कार्यवाही का संक्षिप्त वाचन करते हुए की गई। इसके बाद विधायक के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों की समीक्षा एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन, सोक पिट, रिचार्ज पिट, एससीटी, मुक्तिधाम, सामुदायिक शौचालय तथा अन्य आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों की स्वीकृति एवं प्रगति पर चर्चा की गई।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त पात्र एवं अपात्र आवास हितग्राहियों की सूची पर विचार-विमर्श किया गया तथा अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

        महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 30 जून से 30 अगस्त तक चल रहे कार्यों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती की जानकारी प्रस्तुत की गई।शिक्षा विभाग ने भवनविहीन विद्यालयों, शिक्षकों की उपलब्धता, कक्षा पहली, छठवीं, नवमी एवं ग्यारहवीं में प्रवेश की स्थिति तथा छात्राओं को साइकिल वितरण के लिए प्राप्त स्टॉक की जानकारी दी। पशु चिकित्सा विभाग ने पशुओं के टीकाकरण, गाय एवं मुर्गी चूजा वितरण कार्यक्रम की जानकारी साझा की। वहीं कृषि विभाग ने धान एवं दलहन बीज वितरण, किसानों को खाद की उपलब्धता तथा पीएम किसान योजना की प्रगति से अवगत कराया। वन विभाग द्वारा हाथियों से बचाव के उपाय, हाथी प्रभावित ग्रामीणों को सहायता, पौधरोपण एवं तेंदूपत्ता संग्रहण से संबंधित जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान भारत कार्ड, मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, ब्लीचिंग पाउडर एवं क्लोरीन के प्रयोग तथा पीएम जनमन योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रस्तुत की।

        इसके अलावा उद्यानिकी विभाग द्वारा पौधों की उपलब्धता तथा जल संसाधन विभाग द्वारा डैम एवं स्टॉप डैम की मरम्मत, जलभराव एवं संचालित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक के अंत में सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा जनहित के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!