September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली व महामाला से किया भव्य स्वागत…

राजपुर। युवा मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपने दौरे कार्यक्रम के तहत बलरामपुर जिले के राजपुर में पहुंचे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

      भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश में राहुल टिकरिहा को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पश्चात अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान राजपुर पहुंचे थे जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है। अपने प्रवास के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा जशपुर से कुसमी शंकरगढ़ होते हुए राजपुर पहुंचे जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं आतिशबाजी के साथ नगर में भव्य स्वागत किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शंकरगढ़ से उन्हें विशाल मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से स्वागत करते हुए राजपुर लाया जहाँ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सर्वप्रथम राजपुर गांधी चौक में बने दुर्गा पंडाल में पहुंच कर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारी भरकम महामाला के साथ गांधी चौक पर ही उनका भव्य स्वागत किया।

         स्वागत पश्चात युवा मोर्चा द्वारा अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंपी है जिसके बाद लगातार जिला प्रवास और संभागीय बैठकों का दौर चल रहा है इस तारतम्य में हमने चार संभागीय बैठक कर चुके हैं और आज यह सत्रहवाँ जिला है। बलरामपुर जिले के कुसमी शंकरगढ़ और राजपुर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर जो स्वागत किया है उसके लिए युवा मोर्चा के साथियों को धन्यवाद देता हूं।उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवा मोर्चा की टीम में लगातार नए युवा बढ़ चढ़कर शामिल हो रहे हैं इससे भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो रही है।युवा जोहर के तहत हम हर जिलों में जा रहे हैं,संभागीय बैठक कर उनके विषय को समझ रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश में नई टीम बनाकर एक रोडमेप तय किया जाएगा इसके साथ ही अंतिम छोर तक के युवाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा।भारतीय जनता पार्टी ने जो मुझे दायित्व दिया है निश्चित ही हम नए युवाओं को संगठन में जोड़कर संगठन को मजबूत बनाएंगे।कार्यक्रम के पश्चात युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा को श्रीराम भगवान का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।

      कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव’ भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल जनपद अध्यक्ष विनय भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, प्रदेश मंत्री अंकुश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश मार्को, पूर्व जिलाध्यक्ष विकेश साहू, रवि प्रताप मरावी, आकाश अग्रवाल, जगवंशी यादव, विवेक जायसवाल, युवा मोर्चा महामंत्री अश्विन गुप्ता, शुभम सोनी,योगेश यादव, प्रशान्त सिंह, स्थानीय भाजपा नेताओं और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन युवा मोर्चा महामंत्री शुभम सोनी ने किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!