September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नदी किनारे मिले संदिग्ध शव के हत्यारा को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,आरोपी ने थप्पड़ मारने से नाराज होकर घटना को दिया था अंजाम…

राजपुर। ग्राम पतरापारा में गेउर नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में राजकुमार कोरवा का लाश मिलने के बाद पुलिस ने जाँच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

      पुलिस ने बताया कि राजकुमार का भाई जवाहिर कोरवा राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनाँक 20 सितंबर को पतरापारा निवासी राजकुमार के साथ उसका साढ़ू खुयु कोरवा ग्राम बैढ़ी जोगालपारा गए हुए थे। इसके बाद खुयु कोरवा अकेले वापस आकर बताया कि गेउर नदी पार करते समय राजकुमार बह गया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने रात में ही नदी के आसपास राजकुमार की तलाश की परंतु वह नहीं मिला। दूसरे दिन 21 सितंबर को पुनः तलाश करने पर देर शाम नदी के पास राजकुमार का शव मिला। घटना की जानकारी लगने के बाद राजपुर पुलिस ने शव का पंचनामा पश्चात पीएम कराकर मामला पंजीबद्ध करते हुए एफएसएल की टीम से मृतक का शव निरीक्षण एवं घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया।पीएम रिपोर्ट में पुलिस को जानकारी मिली कि राजकुमार कोरवा की मौत नेचर ऑफ डेथ होमोसाइडल हत्यात्मक प्रकृति का है।जिसके बाद पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर धारा 103(1)बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया।विवेचना के दौरान संदेही खुयु कोरवा से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनाँक 19 सितंबर को मृतक के घर में मृतक की पत्नी संदूरी आरोपी और आरोपी की पत्नी तथा मृतक का सास ससुर सभी मिलकर शराब पिये।इसी बीच काम को लेकर मृतक एवँ आरोपी के बीच विवाद हो गया और मृतक आवेश में आकर आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया जिससे आरोपी नाखुश था।दूसरे दिन 20 सितंबर को सुबह आरोपी मृतक के घर आया और दोनों ने फिर शराब पी,जिसके बाद दोनों महुआ शराब लेने के लिए नदी के दूसरी ओर जोगालपारा गए।वहाँ से फिर शराब पीकर एक बोतल शराब लेकर साथ मे लौट रहे थे तभी आरोपी ने पुर्व में मारे थप्पड़ से नाराज होकर मृतक से वाद विवाद करते हुए घक्का मुक्की करते हुए मृतक के सीने में मुक्के से मारते हुए पास में पड़े पत्थर से मृतक को मारा जब मृतक बेहोश होकर गिर पड़ा तो आरोपी ने अपने गमछा से मृतक को खींचकर गेउर नदी में फेंक दिया।

      पुलिस ने आरोपी खोयु उर्फ खुयु कोरवा पिता केंदू कोरवा 40 वर्ष निवासी ग्राम बैढ़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!