September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

इंस्पायर अवार्ड मानक के अंतर्गत नोडल अधिकारी ने ली सभी स्कूलों की बैठक,,,ऑनलाइन पंजीयन कराने की प्रक्रिया की दी गई जानकारी…

राजपुर। विज्ञान एवं प्रौधोगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजना “इंस्पायर अवार्ड मानक” के अंतर्गत विकास खण्ड राजपुर में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी विद्यालयों के संस्था प्रमुख/नोडल शिक्षकों की बैठक बी.आर.सी. सभाकक्ष राजपुर में जिला नोडल अधिकारी रविशंकर श्रीवास एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी राजपुर की उपस्थिति में ली गई।

         जिला नोडल अधिकारी श्री श्रीवास के द्वारा बैठक में उपस्थित संस्था प्रमखों को “इंस्पायर अवार्ड मानक” योजना से परिचय कराते हुए कक्षा 6वीं से 10वीं तक अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को आनलाईन पंजीयन कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। आनलाईन पंजीयन करते समय बरती जाने वाली सावधानियां व आवश्यक दस्तावेजों अंतर्गत समाज उपयोगी विचारों पर आधारित प्रादर्श अथवा नवाचार से संबंधित विचार शामिल हों। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार के द्वारा उपस्थित संस्था प्रमुखों को अपने-अपने संस्था में अध्ययनरत् 5-5 विद्यार्थियों का आनलाईन पंजीयन कार्य समय सीमा के पूर्व पूर्ण कराये जाने के लिए कहा गया। समीक्षा बैठक में अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के प्रतिनिधि आशुतोष त्रिपाठी के द्वारा ” इंस्पायर अवार्ड मानक” योजना के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किया गया। समीक्षा बैठक में ब्लाक नोडल, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा सन्त्र 2024-25 में चयनित छात्र-छात्राओं की जानकारी प्रदान की गई। चयनित छात्र-छात्रओं को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल कराये जाने के लिए पूर्व तैयारी प्रारंभ किए जाने के लिए कहा गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!