July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

आगनबाड़ी भर्ती में अंकसूची फर्जीवाड़े में एक और आरोपीया गिरफ्तार,,,आरोपिया अपने पिता एवँ भाई के साथ मिलकर फर्जी अंकसूची की थी तैयार…

राजपुर/शंकरगढ़। आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती गड़बड़ी मामले में फर्जी अंकसूची में सिग्नेचर करने वाली एक और आरोपिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व में 08 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

        प्रभारी परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, कुसमी जिला बलरामपुर द्वारा अनुभाग शंकरगढ़ में सन् 2024-25 में हुए आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर बलरामपुर से किया था।कलेक्टर द्वारा गठित जांच कमिटी को आंगनबाड़ी बेहराटोली जार्गिम, कटहरपारा महुआडीह, धाजापाठ कोठली, डूमरपानी बेलकोना में चयनित सहायिकाओ द्वारा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कक्षा आठवीं की फर्जी अंकसूची तैयार कर उसके आधार पर चयनित होना पाए जाने पर फर्जी तरीके से चयनित चारों सहायिकाओ एवं अन्य सहयोगियों के विरुद्ध थाना शंकरगढ़ में अपराध दर्ज कर धारा-318(2),318(4),338,336(3),340(2),61(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबध्द कर विवेचना दौरान फर्जी अंकसूची के आधार पर चयनित हुई चारों सहायिका 1. अरमाना पति शमशेर आलम उम्र 29 वर्ष। साकीन जारगीम 2. रिजवाना पति अमरुद्दीन उम्र 33 वर्ष साकिन महुआडीह 3. प्रियंका यादव पति आशीष यादव उम्र 27 वर्ष शाकिन कोठली 4. सुशीला सिंह पति उमाशंकर सिंह उम्र 26 वर्ष साकिन बेलकोना को गिरफ्तार कर लिया था।

        वहीँ इस मामले में शंकरगढ़ पुलिस द्वारा मामले में अन्य पहलुओं पर विवेचना करते हुए प्रकरण के अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अजिजी पब्लिक स्कूल का फर्जी अंकसूची तैयार करना पाए जाने से दिनांक 25.08.25 को अजीजी पब्लिक स्कूल के 1. समसुद्दीन अंसारी पिता स्वर्गीय ज़कीरा अंसारी उम्र 50 वर्ष पता भगवतपुर थाना शंकरगढ़ अजीजी पब्लिक स्कूल के संचालक, 2. आबिद अंसारी पिता समसुद्धीन अंसारी उम्र 22 वर्ष पता भगवतपुर आजिजी पब्लिक स्कूल भरतपुर के प्रिंसिपल, 3. उमाशंकर पैकरा पिता सिकुल पैकरा उम्र 30 वर्ष पता बेलकोना थाना शंकरगढ़, 4. शिवनारायण रवि पिता स्व.भिखवा उम्र 30 वर्ष पता महुआडीह थाना शंकरगढ़ सहित पूर्व में कुल 08 और आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।

       मामले में आगे की विवेचना दौरान आरोपिया शाहिना परविन पिता समसुद्दीन अंसारी उम्र 26 वर्ष पता भगवतपुर थाना शंकरगढ़ द्वारा अपने भाई एवँ पिता के साथ मिलकर अपना हस्ताक्षर कर फर्जी अंकसूची तैयार करना पाए जाने से शाहिना परवीन को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!