July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने की स्वास्थ्य,आवास सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा,,रजत जयंती वर्ष 2025 के आयोजन के लिए दिये आवश्यक निर्देश,,शासकीय संपत्ति में अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में जिला संयुक्त कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने अवैध अतिक्रमण, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

       समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने रजत जयंती वर्ष 2025-26 के आयोजन के तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बेहतर आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष पर जिले के विकास और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जएगा। इसके लिए सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए अग्रिम तैयारी कर ले। जिससे आयोजन सुव्यवस्थित हो।कलेक्टर ने अवैध अतिक्रमण के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि किसी भी शासकीय संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि, सड़क, अथवा अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जा करना या क्षति पहुंचाना किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि सभी अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में चिन्हांकित अतिक्रमण की पहचान कर तत्काल कब्जा हटाने की कार्रवाई करें।

       कलेक्टर श्री कटारा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण रोगों की बढ़ने की संभावना होती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में रहें। उन्होंने बुखार, डेंगू, मलेरिया, सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त जैसे अन्य मौसमी बीमारियों के प्रति विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण एवं पीवीटीजी क्षेत्रों में निगरानी रखते हुए मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश भी दिए।

       कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केन्द्र के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के भर्ती पोषण एवं डिस्चार्ज की स्थिति तथा रिकवरी रेट के संबंध में जानकारी लेते हुए प्रत्येक बच्चे को समय पर संतुलित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर कुपोषण से ग्रसित बच्चों की शीघ्र पहचान कर उन्हें एनआरसी में भर्ती करें, ताकि समय पर उपचार मिल सके और उनकी सेहत में सुधार हो। उन्होंने डिस्चार्ज के बाद भी बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी रखने और नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने आवश्यक निर्देश भी दिए।

       कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास एवं पीएम जनमन आवास योजना अंतर्गत चल रहे आवास निर्माण कार्यों की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को आवास से लाभान्वित करना शासन की प्राथमिकता है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर मॉनिटरिंग कर समय-सीमा में आवास पूर्ण कराएं। साथ ही हितग्राहियों से सतत संपर्क कर आवास को पूरा करने प्रेरित करें। बैठक में पेयजल, पशुपालन, मत्स्य पालन, राशन दुकानों में खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर आर. एस. लाल, अभिषेक गुप्ता, सर्व अनुविभागीय अधिकारी सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!