August 4, 2026 |

BREAKING NEWS

शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्ताररामानुजगंज में भीषण अग्निकांड,कपड़ा दुकान जलकर खाक,50 लाख से अधिक के नुकसान की आशंकाकलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई,विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्तपिकअप वाहनों में सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देशस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देशयोजनाओं की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने लगाई फटकार,एग्रीस्टैक पंजीयन में शेष किसानों का शीघ्र पंजीयन पूरा करने के दिए निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध,,,फसल उत्पादन बढ़ाने अपनाए नैनो डीएपी…

बलरामपुर। जिले में मानसून के प्रारंभ होने के साथ ही कृषि कार्य प्रारंभ हो गए हैं। अच्छे मानसून से खेतों में फसल लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिले के समस्त सहकारी खाद विक्रय केंद्रों में निर्धारित समय में खाद का भंडारण पूर्ण कर आवश्यकतानुसार कृषकों को वितरित किया जा रहा है। साथ ही समय-समय पर खाद उपलब्ध मात्रा की जांच कर मांग के आधार पर भंडारण की प्रक्रिया जारी है।

      कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा समय-समय पर खाद भंडारण एवं वितरण की समीक्षा कर जानकारी ली जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि कृषकों को समय पर खाद मिले यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों को खेती-बाड़ी में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसका विशेष ध्यान देने निर्देशित किया गया है।

       कृषि विभाग उपसंचालक श रामचन्द्र भगत ने जानकारी दी है कि जिले में खरीफ मौसम के लिए विभिन्न फसलों का 18353 क्विंटल बीज सहकारी समितियों में भण्डारण कर 17912 क्विंटल बीज का वितरण किसानों को किया गया है। इसी प्रकार यूरिया, डी.ए.पी., एन.पी.के., एस.एस.पी. एवं एम.ओ.पी. के 44266 मीट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण जिले के सहकारी समितियों एवं निजी संस्थाओं में किया गया है, जिसमें से 33676.4 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किसानों को किया जा चुका है। इसमें विभिन्न समितियों द्वारा यूरिया 16565.67 मीट्रिक टन, डी.ए.पी. 3080.64 मीट्रिक टन, एन.पी.के. 6874.60 मीट्रिक टन, एस.एस.पी. 6463.85 मीट्रिक टन, एम.ओ.पी. 691.66 मीट्रिक टन रासायनिक खाद कृषकों को वितरित किया गया है। इसी प्रकार समिति एवं निजी संस्थानों में 10590.46 मीट्रिक टन खाद का भण्डारण है। जिसमें 5157.22 मीट्रिक टन यूरिया, 652.95 मीट्रिक टन डी.ए.पी., 1735.24 मीट्रिक टन एन.पी.के., 2635.10 मीट्रिक टन एस.एस.पी. तथा 409.95 मीट्रिक टन एमओपी का भण्डारण है।

       कृषि विभाग अधिकारी ने बताया कि डीएपी के बजाय किसान नैनो डीएपी का उपयोग करें। नैनो यूरिया लिक्विड के रूप में उपलब्ध है। डीएपी में जो कम्पोनेंट होते है उससे बेहतर नैनो डीएपी में उपलब्ध है। इसके उपयोग से बेहतर उर्वरता भूमि में आएगी और बेहतर फसल उत्पादन होगा। उन्होंने नैनो डीएपी का उपयोग करने किसानों से अपील की है। कृषि विभाग अधिकारी ने कहा है कि यदि किसानों को खाद-बीज के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो मुन्ना राम मोबाईल नम्बर-73543-93188 से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!