September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने वज्रपात सुरक्षा रथ को दिखाई हरी झंडी,,आकाशीय बिजली से बचाव हेतु जागरूकता रथ रवाना,,,अलर्ट के लिए सचेत व दामिनी मोबाईल ऐप का करें उपयोग…

बलरामपुर। जिले में वज्रपात से जनहानि को रोकने और आम नागरिको में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में वज्रपात सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन भारत सरकार द्वारा तैयार वज्रपात सुरक्षा रथ बचाव हेतु सावधानियों के बारे में आम नागरिकों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आर.एस. लाल मौजुद रहे।

        ज्ञात है कि प्रत्येक वर्ष वज्रपात से कई लोगों की आकास्मिक मृत्यु हो जाती है। ऐसे में सुरक्षा जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को वज्रपात के समय कौन-कौन सी सावधानियां बरती जानी चाहिए, इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा जिन जगहों पर वज्रपात की आशंका सबसे अधिक है वैसे क्षेत्रों में सुरक्षा रथ के जरिये जागरूकता लाई जाएगी। आकाशीय बिजली गिरने के समय विद्युत उपकरणों का उपयोग न करें। नदी, तालाब, जलाश्य आदि में न रहे, जब बिजली कड़के तो घर के भीतर ही रहें, बाहर न निकले और मवेशियों को भी शेड या सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। यदि आप वाहन के अंदर है तो बाहर न निकले सुरक्षित अंदर रहे। बिजली चमकते समय पेड़ के नीचे खड़े ना हो, बिजली की खंभो से दूरी बनाकर रखे, यदि खुले आसमान के नीचे है तो उकड़ू बैठे, ऐड़ियां मिलाकर जमीन से उपर रखे, कानों को हाथो से बंद कर ले। आकाशीय बिजली अलर्ट के लिए आम नागरिक सचेत व दामिनी मोबाईल ऐप का उपयोग करें। ऐप आकाशीय बिजली से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान करेगी। साथ ही आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए आपातकालीन नंबर 112 पर तत्काल सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!