August 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सीमा पार से शराब तस्करी पर शिकंजा,संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को मिली बड़ी कामयाबीDEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्ताररामानुजगंज में भीषण अग्निकांड,कपड़ा दुकान जलकर खाक,50 लाख से अधिक के नुकसान की आशंकाकलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई,विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्तपिकअप वाहनों में सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पीएम जनमन सड़कों की जाँच की माँग को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन,,,सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। पीएम जनमन के अंतर्गत बनाए जा रहे घटिया सड़क निर्माण को लेकर बलरामपुर जिले के युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रिजेश यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर पीएम जीएसवाई कार्यालय का घेराव किया गया।

      क्षेत्र में PMGSY द्वारा बनाये जा रहे पीएम जनमन सड़क निर्माण के गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रधानमंत्री जनमन सड़क की सभी निर्माण कार्यों में विभाग एवं ठेकेदार की मिली भगत से सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है।जिसे लेकर युवक कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व PMGSY कार्यलय का शांति पुर्ण तरीके से घेराव किया। युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में PMGSY कार्यालय से महज 100 मीटर दुर सभा आयोजित की गई जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने PMGSY के कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े किए।कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार अधिकारियों को खुली छूट देकर रखी है जिसके कारण अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और ठेकेदार के घटिया कामों में अपनी मौन सहमति दे रहे हैं जिससे विधानसभा के अंतर्गत जितने भी प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत सड़के बनाई जा रही है वो अत्यंत ही घटिया किस्म का है।कांग्रेसियों ने कहा कि अधिकारी जाँच के नाम पर खाना पूर्ति कर रही है।युवक कांग्रेस ने माँग की कि जनमन के अंतर्गत बनने वाले सभी सड़कों की जाँच हमारे सामने हो।उन्होंने तत्काल सड़को की जाँच कर उचित कार्यवाही की बात कही।

     कार्यक्रम पश्चात कांग्रेसियों ने सभा स्थल से PMGSY कार्यालय तक रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की।धरना प्रदर्शन पश्चात कांग्रेसियों ने अनुविभागीय अधिकारी राजपुर के नाम तहसीलदार नरेंद्र पैकरा को ज्ञापन सौंपा।

      कार्यक्रम के दौरान बलरामपुर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालसाय मिंज, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष इंजीनियर,बलरामपुर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव,रामबिहारी यादव,किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव बृजेश मिश्रा, युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, NSUI पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेश यादव, जनपद सदस्य अमीन साय, तेजप्रताप सिंह, प्रयाग यादव, पंकज ठाकुर, अभय सोनी, आशीष जायसवाल, शिव बालक राम सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान किसी अप्रिय घटना को देखते हुए राजपुर थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!