September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

नेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालान
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सीएचसी सेंटर में ठगी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को झारखंड से किया गिरफ्तार…

राजपुर। नगर के सीएचसी सेंटर से लाखों रुपये के सायबर ठगी के मामले में राजपुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।इस मामले में पहले हो दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

       पुलिस ने बताया कि राहुल कुमार कश्यप पिता शंकर कश्यप उम्र 24 वर्ष निवासी खुटनपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दो व्यक्तियो के द्वारा इसके सीएससी सेंटर से शादी के पैसो की जरूरत है कहकर आनलाईन फ्राड का पैसा प्रार्थी के सीएससी सेंटर के खाता में दो किस्त में 99 हजार तथा 87 हजार रूपये मंगवाकर नगद प्राप्त कर लिया गया। यह पैसा फ्राड की रकम होने से प्रार्थी के सीएससी सेंटर से लिंक खाता का पैसा होल्ड हो गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।इस दौरान विवेचना प्रकरण में पूर्व में दो आरोपी मेराज अंसारी तथा अनुप कुमार चौबे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। तथा प्रकरण का मुख्य आरोपी सद्दाम खान जो दिगर प्रांत झारखण्ड ग्राम चरघरा थाना मार्गोमुण्डा जिला देवघर का निवासी है जो फरार चल रहा था। उक्त मामले में थाना प्रभारी राजपुर कुमार चंदन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई एवं प्ररकण के आरोपी सद्दाम खान को गिरफ्तार करने हेतु दिगर प्रांत झारखण्ड जिला देवघर थाना मार्गोमुण्डा जाकर आरोपी सद्दाम को बलरामपुर सायबर सेल की मदद से उसके निवास ग्राम चरघरा थाना मार्गोमुण्डा जिला देवघर जो जिला जामतारा से लगा हुआ क्षेत्र है वहां से हिरासत में लिया गया।पुलिस ने आरोपी सद्दाम खान के खिलाफ धारा-318(4) बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया है।

      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर कुमार चंदन सिंह, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव आरक्षक अमृत कुमार सिंह नरेन्द्र कश्यप, रूपेश गुप्ता, सुनिल तिर्की, सायबर सेल बलरामपुर प्रधान आरक्षक नागेन्द्र पाण्डेय, आरक्षक आकाश तिवारी, सक्रिय रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!