September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

छड़ सीमेंट के दुकान में किया जा रहा था अवैध बीज का गोरखधंधा,,,प्रशासनिक टीम ने लाखों रुपये का धान किया जप्त…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में राजस्व कृषि विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से भारी मात्रा में संचालित बीज भंडारन को सील किया है।

      बलरामपुर कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से संचालित खाद बीज भंडारण के जांच के निर्देश दिए गए हैं इस तारतम्य में बलरामपुर कलेक्टर को सूचना मिली कि राजपुर के हृदय स्थल में छड़ सीमेंट बेचने वाले दुकान में अवैध रूप से धान बीज पैकिंग व भंडारण किया गया है। जिसके बाद बलरामपुर कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजीव जेम्स कुजूर तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा एवं कृषि विभाग के उप संचालक रामचंद्र भगत वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी राजपुर आशीष सिन्हा तथा पुलिस बल 8 जून की शाम को मेसर्स राजकुमार अग्रवाल के दुकान पर निरीक्षण हेतु पहुँचे।जाँच दल जब देर शाम राजकुमार अग्रवाल के घर मे संचालित दुकान पर पहुँचे तो घरवालों ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और संचालक राजकुमार अग्रवाल मोबाइल बंद कर फरार हो गया।अधिकारियों व पुलिस के द्वारा अनेकों बार दरवाजा खोलवाने के लिए काफी प्रयास किया परंतु घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला।जिसके बाद अधिकारियों ने उक्त परिसर को सील कर दिया तथा परिसर के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी।

      सोमवार को सुबह पुनः सुबह राजपुर एसडीएम, तहसीलदार,कृषि विभाग के उपसंचालक एवं पुलिस बल की उपस्थिति में राजकुमार अग्रवाल के घर पहुँची।अधिकारियों ने राजकुमार अग्रवाल की पत्नी श्रीमती मंजु अग्रवाल की उपस्थिति में दरवाजा खुलवाया गया।अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान जब अंदर घुसे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान हो गए।अंदर गोदाम बनाकर बगैर प्रमाणित धान बीज का गोरखधंधा किया जा रहा था। गोदामों में रखे धान बीज की पैकिंग करने वाले मशीन सहित भारी मात्रा में धान बीज बेचने के लिए बोरियों में भरा मिला। जाँच टीम ने मौके पर से 255 नग जुट बोरी धान, हायर कंपनी नाम का 93 प्लास्टिक बोरी धान,हायर कंपनी नाम का खाली बीज पैकेड 44 बोरी,पैकिंग मशीन,तौल करने वाली मशीन को जप्त कर लिया गया तथा अवैध बीज की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जप्त धान बीज की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये की बताई जा रही है।

   आपको बता दे कि जैसे ही धान का सीजन आता है वैसे ही नकली खाद बीज का बाजार गर्म हो जाता है।बाजार में किसानों को बगैर प्रमाणित बीज ऊँचे दामो में बेचकर बिचौलिए भारी मुनाफा वसूल करते हैं।इसी तरह राजपुर में खाद में भी मिलावट करके किसानों को चुना लगाया जा रहा हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!