September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

नेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालान
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रार्थना सभा के आड़ में धर्म परिवर्तन हेतु दिया जा रहा था प्रलोभन,,,पुलिस ने दो पास्टरों को किया गिरफ्तार…

राजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम बैढी में एक बार फिर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पास्टरों ने धर्म परिवर्तन करने वाले ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने पर मुफ्त स्वास्थ्य शिक्षा और नौकरी का प्रलोभन दिया जा रहा था। जानकारी लगते ही रात में ही राजपुर एसडीएम,तहसीलदार एवं पुलिस ने मौके पर जाकर धर्मांतरण को रोकते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

      पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रामबली आ० स्व० घारी राम उम्र 36 वर्ष निवासी घोरघडी थाना राजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम बैढी के चिटीपारा में ईसाई पास्टर संदीप भगत के द्वारा लाउड स्पीकर लगाकर गांव के भोले भाले हिन्दु आदिवासी एवं अन्य हिन्दु समाज के लोगो को कई प्रकार का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाया जा रहा है कि ईसाई धर्म में आने पर बिमारीयां ठिक हो जाती है आर्थिक परेशानी का समाधान हमारी संस्था ईसाई संस्थाओं के द्वारा दुर कि जायेगी, ईसाई संस्थाओ में मुफ्त ईलाज मुफ्त पढाई और पैसो की व्यवस्था कि जायेगी जिससे आर्थिक रूप से मजबुत हो जाओगे और अच्छे पढाई के बाद आपकी (शासकीय) नौकरी बड़े अधिकारीयो में लगवा देगें।प्रार्थना सभा के आड़ में पास्टर द्वारा यह सब बातें लाउड स्पीकर में बोला जा रहा था।उक्त सभा में करीब 200 लोगों से ज्यादा ग्रामीणों की भीड थी जहाँ कोई मेडिकल व्यवस्था सुविधा भी नहीं था।

      पुलिस को जब मंगलवार देर शाम इस बात की जानकारी लगी जिसके बाद राजपुर अनुविभागीय अधिकारी राजीव जेम्स कुजूर तहसीलदार रश्मि पुनम तिग्गा सहित थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह सहित अन्य अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुँचे और बैढ़ी में चल रहे प्रार्थना सभा को बंद कराकर दो पास्टरों को गिरफ्तार कर लिया।सुबह जब समाज के लोगों को पता चला तो थाने में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

         पुलिस ने आरोपी संदीप भगत आ० स्व० सुखराम भगत जाति उरांव उम्र 30 वर्ष निवासी महुआपारा न्यु शांतिनगर थाना गांधीनगर जिला सरगुजा परशु बेक आ० सिबना बेक जाति उरांव उम्र 48 वर्ष निवासी बैढी चीटमीटी पारा थाना राजपुर के खिलाफ धारा-299 बीएनएस एवं छ०म० धर्म स्वतंत्रताय अधि० की धारा 4 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!