May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आठवीं पास झोलाछाप डॉक्टर कर रहा था ग्रामीणों का इलाज,,,12 साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे…

राजपुर। शासन के सख्त निर्देश के बाद झोला छाप डॉक्टरों पर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। रविवार को ऐसे ही एक झोला छाप डॉक्टर को बीएमओ के पत्र पर पुलिस ने कार्यवाही की है।

      क्षेत्र में लगातार झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायत मिलती रही है इन डॉक्टरों की वजह से कई लोगों की जान भी चली गई है। गांवों में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही हेतु लगातार सवाल खड़े हो रहे थे जिसके बाद इन झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही हेतु प्रशासन सख्त हो गई है। रविवार को पुलिस ने एक ऐसे झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है न तो उसके पास कोई वैध लाइसेंस है और न ही कोई शैक्षणिक योग्यता उसके बाद भी 12 वर्षों से लगातार क्षेत्र में घूमघूम कर ग्रामीणों का इलाज कर रहा था।पश्चिम बंगाल के कलकत्ता का मूल निवासी जो कि 12 वर्षों से राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में रहकर बिना किसी मेडिकल जानकारी के इलाज कर रहा था। रविवार को कर्रा निवासी 8 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर तारक चौधरी ग्राम ठरकी में एक ग्रामीण का इलाज कर रहा था। जानकारी लगते ही गाँव मे सरपंच उपसरपंच सहित स्थानीयों ने उसे पकड़ लिया जिसके बाद इसकी सूचना राजपुर बीएमओ रामप्रसाद राम एवं पुलिस को दी गई। जानकारी लगते ही बीएमओ रामप्रसाद राम ने तत्काल इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने उक्त झोलाछाप डॉक्टर को पकड़कर थाने ले आई।थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने बताया कि बीएमओ की शिकायत पर ठरकी से झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर गाँव में इलाज कर रहा था।उक्त झोलाछाप डॉक्टर के पास कोई भी वैद्य लाइसेंस नही पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में झोलाछाप डॉक्टर तारक चौधरी स्व अरुण चौधरी 42 वर्ष के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!