May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

ऑपरेशन तलाश के पहले दिन पुलिस को मिली बड़ी सफलता,,तीन अपहृत बालिकाओं को किया बरामद,,,एक आरोपी गिरफ्तार…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर पुलिस को ऑपरेशन तलाश के तहत बडी सफलता मिली है, तीन अपहृत बालिकाओं को तीन अलग अलग जगहों से बरामद किया गया। मामले में जिसमें एक आरोपी को भी पुलिस ने प्रतापपुर से गिरफ्तार किया है।

     पुलिस महानिरीक्षक के दिशा निर्देश व बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुरे जिले में एक जून से 30 जून तक ऑपरेशन तलाश चलाया जा रहा है।इस ऑपरेशन के पहले ही दिन राजपुर पुलिस ने तीन अपहृत बालिकाओं को बरामद करने में बड़ी सफलता पाई है। मामले में थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने बताया कि गुम इंसान एवं अपहृत बालिकाओं के पता तलाश एवं बरामदगी हेतु ऑपरेशन तलाश के तहत तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर अपहृता बालिकाओं के पता तलाश एवं बरामदगी हेतु टीम गठीत कर सभी पहलुओं का बारिकी से अवलोकन किया गया। सायबर सेल बलरामपुर की मदद् एवं मुखवीर की सूचना पर उपरोक्त तीनों प्रकरणों के अपह्‌ता बालिकाओं को बरामद किया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी रामदेव सांडिल्य पिता राजकुमार सांडिल्य उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जगरनाथपुर (सरनापारा) थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर को धारा 137 (2), 87,64 (2) (एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत गिरफ्तार किया गया है। उक्त तीनों प्रकरणों में अपहृत बालिकाओं का तलाश अभियान के तहत तत्काल कार्यवाही कर बालिकाओं को उनके परिजनों को सही सलामत सुपुर्द किया गया।

      इस पुरे कार्यवाही में निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, उप निरीक्षक दिनेश राजवाडे, प्र. आर. राजेन्द्र ध्रुव, आरक्षक अमृत सिंह, रूपेश कुमार गुप्ता, हरिशंकर डनसेना, नरेन्द्र कश्यप म.आर. प्रफुल्ला टोप्पो, रेशमा कुजूर एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!