July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नवनिर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने विधिविधान के साथ पुजा पाठ कर किया पदभार ग्रहण

राजपुर। बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत राजपुर में  निर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने चुनाव जीतने व शपथ ग्रहण पश्चात लंबे समय बाद आज शुभ मुहूर्त में अपना पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण के दौरान जनपद सदस्यों व जनप्रतिनिधियों सहित ग्राम पंचायतों के ग्रामीण काफी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे थे।

        नव निर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने मंगलवार को जनपद कार्यालय में पुरे विधिविधान के साथ पुजा अर्चना कर अपना पदभार ग्रहण किया।अपने पदभार ग्रहण पश्चात जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि जनता ने दिल खोलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया इसी के बदौलत भाजपा के सभी प्रत्याशी जीत कर आए हैं। और आज मैं भी भारतीय जनता पार्टी तरफ से जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया हूँ। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गांव के लोगों का भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। गांव में लोगों के लिए विकास कार्य कैसे तेजी से किया जा सके, इसके लिए हम नई पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन में कैसे गांव में तेजी से विकास हो सके इसके लिए पहल करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक नई योजना बनाई है और इसके लिए तिथि निर्धारित की है। जिसमे पहले लोगों के समस्या का आवेदन आना है जिसके बाद इसका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर से पांच पांच पंचायत का क्लस्टर बनाया गया है इस क्लस्टर में मुख्यमंत्री जी का कभी भी दौरा हो सकता हैं उसको लेकर जनपद में तैयारी चल रहा है। गांव की समस्या मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच पाती थी इस कारण मुख्यमंत्री जी ने गांव में विकास कार्य करने हेतु योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्षों से बंद पड़ी प्रधानमंत्री आवास को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही चालू किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आवास की स्वीकृति के बाद अब गांव गांव में तेजी से आवास बनना प्रारंभ हो गया है। 

        इस अवसर में जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जिला पंचायत सदस्य रवि मरावी नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह एवं सभी नव निर्वाचित जनपद सदस्यगण, ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन एवं जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

देखिए वीडियो पदभार ग्रहण पश्चात जनपद उपाध्यक्ष ने क्या कहा :-

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!