September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सुशासन दिवस को लेकर निर्दलीय पार्षद ने लगाया आक्षेप,,,कहा कूड़ा में जाता है जनता का आवेदन…

राजपुर। शासन-प्रशासन की जो योजनाएं संचालित हैं उनका क्रियान्वयन धरातल पर प्रभावी तरीके से हो और योजनाओं का सीधा लाभ आमजनों तक पहुँच सके, इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तीन चरण निर्धारित किए गए हैं पहला चरण 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसमें सभी स्थानीय निकाय ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय और साथ ही विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर के कार्यालयों में समाधान पेटी रखा जाएगा और लोगों से अपनी समस्याएं, शिकायतों व मांग के संबंध में आवेदन लिया जाएगा जिसके बाद तीसरे चरण में 5 से 31 मई तक समाधान शिविर आयोजित होंगे। क्लस्टर स्तर पर 10 से 15 पंचायत के बीच में एक शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवेदकों को बताया जाएगा।

      वहीँ सरकार द्वारा मनाया जा रहा सुशासन दिवस को लेकर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 09 के निर्दलीय पार्षद राजन त्रिपाठी ने आक्षेप लगाते हुए कहा कि यह सुशासन नही कुशासन दिवस है पूर्व में भी यहाँ ग्राम सुराज योजना के तहत आवेदन मँगाया गया था जिसे कचरे के डब्बे में डाल दिया गया।किसी भी शिकायत का निराकरण नहीं होता है।

      इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने कहा कि आज नागरीय निकाय सहित पुरे छत्तीसगढ़ में   सुशासन दिवस मनाया जा रहा है।सरकार की मंशा है कि नगर व ग्राम के अंतिम छोर के व्यक्ति है उसका भी समस्या का समाधान हो इसके लिए नगर पंचायत व पंचायत में आवेदन लेने का क्रम रखा गया है जिसके बाद वार्डों में जाकर शिविर लगाकर अंतिम छोर के व्यक्ति के समस्या का समाधान करना है।निर्दलीय पार्षद का क्या काम नहीं हो पाया है ये तो वही बता पाएंगे।पुर्व पार्षद प्रदीप जायसवाल ने कहा कि सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है बार बार जनता की माँग को माँग कर उनके कार्य को पुर्ण करती है।उन्होंने कहा कि निर्दलीय पार्षद का कौन सा काम नही हुआ ये तो वही बता पाएंगे।

       निर्दलीय पार्षद का आरोप निराधार है प्रक्रिया के तहत आवेदन को संभाल कर रखा जाता हैं,और संबंधित विभाग को प्रेषित कर समस्या का समाधान किया जाता है।

        रविंद्र लाल, सीएमओ नगर पंचायत राजपुर

देखें वीडियो निर्दलीय पार्षद ने क्या कहा :-

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!