November 10, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में पेड़ कटाई अभियान तेजी पर,,,राजपुर सीमा से लगे वर्षों पुराना पीपल पेड़ को वन विभाग ने किया धराशायी…

राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग बनने की प्रक्रिया के दौरान राजपुर के सीमा में पड़ने वाले वर्षों पुराना विशालकाय पेड़ को वन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद धराशाई कर दिया है। वन विभाग द्वारा घंटों मशक्कत के बाद विशालकाय पीपल पेड़ को बाद काट कर गिरा दिया।पेड़ काटने के दौरान सड़क के दोनों ओर काफी समय तक यातायात बाधित रहा।

        राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में पेड़ों के कटाई का काम काफी तेजी से चल रहा है। वन विभाग के अलग-अलग टीमों द्वारा इस मार्ग पर पड़ने वाले पेड़ों के कटाई के अभियान में जुटा हुआ है। मंगलवार को वन विभाग की टीम राजपुर नगर सीमा से लगे तहसील ऑफिस के सामने पड़ने वाले विशालकाय पीपल के पेड़ को काफी मशक्कत के बाद काट गिराया। वन विभाग की टीम द्वारा पीपल के पेड़ को सुरक्षित काट गिराने के लिए जेसीबी की मदद ली। पीपल के पेड़ को जड़ के पास से आधा काटकर जेसीबी के मदद से धकेल कर सड़क के दूसरी ओर गिराया गया।

        पेड़ काटने के दौरान दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सड़क पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया जिससे सड़क के दोनों ओर काफी समय तक जाम की स्थिति निर्मित हो गई, सड़क पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई।घंटो मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पीपल पेड़ को काटने में सफलता हासिल की। काटे गए पीपल के पेड़ को 100 वर्षों से अधिक का पुराना बताया जा रहा है।पेड़ काटने के दौरान ट्रैफिक पुलिस वाहनों को रोकने में लगे रहे।वहीँ पीपल पेड़ के कटाई के दौरान देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

देखें वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!