July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

एनएच 343 निर्माण की प्रक्रिया हुई तेज,,,भारत सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने किया सड़क का सर्वे…

राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की जर्जर सड़क में अब निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है।सोमवार को भारत सरकार में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के मंत्रालय की टीम अम्बिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी सहित राजपुर राजस्व विभाग की टीमों ने अम्बिकापुर से रामानुजगंज तक सड़क निर्माण के लिए सर्वे के लिए पहुँचे,उनके साथ सड़क बनाने वाले ठेकेदार भी उपस्थित रहे।

      एनएच 343 अम्बिकापुर रामानुजगंज सड़क की दुर्दशा किसी से छिपी नही है सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढों से लोग काफी परेशान हैं।इस सड़क पर सफर करना किसी दुर्घटना को चुनौती देने के बराबर है।परंतु अब राहत वाली बात यह है कि इस सड़क की निर्माण की प्रक्रिया काफी तेज हो गया है।सड़क निर्माण में पड़ने वाली सबसे बड़ी बाधा पेड़ो की थी जिसे अब दूर किया जा रहा है।वन विभाग की टीमों द्वारा सड़क निर्माण में बनने वाली बाधा को दूर करने में लगे हैं।वन विभाग की टीम जोर शोर से सड़क के निर्माण में पड़ने वाले चिन्हांकित पेड़ो की कटाई में लगे हैं।वहीँ सोमवार को भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के मंत्रालय के अधिकारियों ने भी अम्बिकापुर रामानुजगंज मुख्य मार्ग का सर्वे किया।भारत सरकार में राष्ट्रीय राजमार्ग के आरओ अभिजीत कुमार के एनएच 343 सर्वे के दौरान सड़क निर्माण के ठेकेदार राजपुर के राजस्व टीम राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ निखिल लकड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।आरओ अभिजीत कुमार ने बताया कि अप्रेल माह के अंत तक नवीन सड़क का निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगा।उन्होंने कहा कि 10-12 दिनों में राजपुर शहर सहित इस मार्ग पर पड़ने वाले बड़े बड़े गड्ढों को भरा जाएगा जिससे आवागमन सुचारू रूप से चल सके।

        इस संबंध में राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजुर ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग हेतु भूअर्जन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। 7 अप्रेल सोमवार को भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के आरओ अभिजीत कुमार सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों व राजस्व की टीमो द्वारा संयुक्त रूप से जाँच किया गया एवं मौका मुआयना किया गया।जल्द ही इसमें निर्माण की कार्य शुरू हो जाएगी।उन्होंने कहा कि राजपुर शहर हेतु निर्माण कार्य के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध है अलग से भूअर्जन नही किया जाएगा।

देखें वीडियो राजपुर एसडीएम ने क्या कहा :-

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!