July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

रामनवमी पर निकली रामजानकी की भव्य शोभायात्रा,,,जय श्रीराम के नारों से गूँजा पूरा शहर…

राजपुर। रामनवमी के अवसर पर नगर में राम जानकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा माँ महामाया मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पुरे नगर भ्रमण पश्चात महामाया मंदिर प्रांगण में समाप्त की गई।

       चैत्र नवरात्र के आज अंतिम दिन राम नवमी पर मंदिर में पूजा हवन कर अखंड भंडारे का आयोजन किया गया।मंदिर प्रांगण में हवन पश्चात कन्या भोज कराया गया। रामनवमीं पर देर शाम 5 बजे रामजानकी लक्ष्मण व हनुमानजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।घोड़े के रथ पर सवार रामजानकी शोभायात्रा में नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर सरगुजा पेट्रोल पंप से होते हुए महुआपारा होकर मंदिर प्रांगण में जाकर समाप्त की गई।शोभायात्रा के दौरान राम भक्तों ने जय श्रीराम जय जय श्रीराम के नारों से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया व पूरे शोभायात्रा के दौरान रामभक्तों ने भगवा झंडे लेकर शोभायात्रा में शामिल रहे।शोभायात्रा में डीजे के धुन पर लोग थिरकते दिखे।इस शोभायात्रा में पारंपरिक संस्कृति की भी झलक देखने को मिली। शोभायात्रा को लेकर एक दिन पुर्व ही श्रीराम सेवा समिति के सदस्यों ने पूरे नगर को आकर्षक रूप से भगवा झंडे लगाकर सजाया था।शोभायात्रा के दौरान नगर सहित आसपास का कई समाज के लोग भारी संख्या में शामिल रहे।शोभायात्रा के दौरान नगर के बच्चे युवा बुजुर्ग व महिलाओं की भारी भीड़ रही।

        रामनवमी पर निकली शोभायात्रा को देखते हुए थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह स्वयं मौके पर उपस्थित रहे।नगर में शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बहाल करने राजपुर के पुलिस की टीम मौजूद रहे।

देखें वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!