September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभाग
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सीमांकन के लिए गए राजस्व की टीम पर हुई जानलेवा हमला,,,मोटरसाइकिल चढ़ाने का किया गया प्रयास…

राजपुर। बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर के वार्ड नंबर 03 में जमीन का सीमांकन करने के गए राजस्व की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। राजस्व की सात सदस्यों की टीम वहाँ पर सीमांकन के लिए पहुंची हुई थी।सीमांकन के बाद इन पर नाराज दूसरे पक्ष ने मोटरसाइकिल चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में एक राजस्व निरीक्षक के हाथ में हल्की चोट लगी है।घटना के बाद सीमांकन के लिए गए राजस्व की टीम ने राजपुर एसडीएम से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

         घटना 28 फरवरी शुक्रवार की है जब राजस्व की टीम ने न्यायालय तहसीलदार के 20 फरवरी के आदेश के परिपालन में वार्ड क्रमांक 03 में शराब भट्ठी के पास खसरा नम्बर 3/1,3/2,3/3,3/56 ठूँठ भूमि का सीमांकन कार्य करने गए थे।पूरी भूमि के नाप जोख करने के दौरान राजपुर निवासी गोवर्धन पैकरा एवं सोबरन पैकरा द्वारा शराब भठ्ठी वाले सीसी सड़क पर अपनी मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार से चलाते हुए आकर राजपुर महुआपारा निवासी प्रवीण अग्रवाल एवं सीमांकन के लिए उपस्थित राजस्व कर्मचारियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।इस घटना में राजस्व निरीक्षक के उंगली में चोटें आई है।वहीँ तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को अपनी ओर आता देख कर्मचारियों ने इधर उधर भागकर अपनी जान बचाई है। राजस्व टीम पर हमले के बाद वहाँ पर मामला काफी गर्मा गया था लेकिन पुलिस की टीम के रहने के कारण एक बड़ा विवाद टल गया है।इस पूरे मामले को लेकर राजस्व की टीम ने एसडीएम राजपुर राजीव जेम्स कुजूर से लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

        इस मामले में एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर ने कहा कि सीमांकन करने गए राजस्व टीम की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। पीड़ित का बयान लिया जा रहा है उसके बाद आगे कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।वहीँ इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी है एसडीएम की तरफ से पत्र आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!