November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

केंद्र सरकार देश के आत्म स्वाभिमान को पहुंच रही है ठेस-कांग्रेस

बलरामपुर। अमेरिकी सरकार द्वारा अवैध भारतीय प्रवासियों को हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़कर भारत भेजने का मामले देश की आत्म स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला है, भारतीय प्रवासियों को जिस ढंग से अमेरिकी सरकार द्वारा देश भेजा जा रहा है, वह तरीका बिल्कुल मानवीय अधिकारों के और आत्म सम्मान के विरुद्ध है।केंद्र की सरकार के रवैये के कारण भारतीय नागरिकों को यह अपमान झेलना पड़ रहा है।
     एक और जहां अमेरिका के साथ बेहतर तालुकात बता कर संसद के अंदर और बाहर बेतुके बयान दिए जा रहे हैं वहीं इस पर समुचित पहला और ठोस कार्यवाही का इंतजार भारत के नागरिकों को है।
     जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा के दौरान जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस संबंध में अत्यंत ढुलमुल रवैया अपनाया है और सरकार का यह रवैया अत्यंत चिंताजनक है, विदेश मंत्री एवं प्रधानमंत्री को इस संबंध में देश को अपनी स्थिति स्पष्ट कर देश को शर्मिंदा करने के लिए देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
आज कांग्रेस द्वारा प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन व पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था, जिसमें सरकार की आलोचना कांग्रेस जनों द्वारा की गई।
जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी जिला प्रवक्ता सुनील सिंह जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता व अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!