September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

कन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेला
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

तीन वर्ष बाद भी नही मिली क्षतिग्रस्त मकान की मुवावजा राशि,,,अब पीड़ित ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आत्मदाह की चेतावनी…

राजपुर। 2021 में विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरा कठरा निवासी रामरतन रवि का कच्चा का मकान तेज बारिश में जमीदोज हो गया था जिसके बाद पिड़ित ने क्षतिपूर्ति राशि के लिए आवेदन राजपुर तहसील कार्यालय में दिया था परंतु तीन वर्षों का समय बीत जाने के बाद भी ग्रामीण को क्षतिपूर्ति की राशि नही मिल पाया।अन्ततः परेशान होकर ग्रामीण ने राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंप आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।


      मामला वर्ष 2021 का है राजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सेमरा निवासी रामरतन रवि का घर भारी बारिश के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।घर के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद रामरतन ने वर्ष 2021 में ही क्षतिपूर्ति के लिए राजपुर तहसील में आवेदन किया।परंतु तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उसे मुवावजे का राशि नही मिल सका।अपनी मुवावजे की राशि लेने ग्रामीण लगातार तीन वर्षों तक तहसील कार्यालय के चक्कर काटता रहा।अपने घर की क्षतिपूर्ति पाने के लिए रामरतन ने राजपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ क्लर्क को रिश्वत के पैसे भी दिए।परंतु अब तक उसे मुवावजे की राशि नशीब नही हो पाई है।

पीड़ित व्यक्ति ने सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए 2021 में ही राजपुर तहसील कार्यालय में आवेदन किया था जिसके बाद पटवारी द्वारा मौका का मुआयना कर जांच रिपोर्ट भी कार्यालय के समक्ष पेश कर दिया था लेकिन पिछले तीन वर्षों से तहसील कार्यालय का चक्कर लगा रहा ग्रामीण को आज दिनांक तक मुआवजे की राशि नही मिल पाई है। इस बीच छत्तीसगढ़ में सरकार भी बदल चुकी है ऐसे में अधिकारी पुराना प्रकरण बोल कर राशि भुगतान करने से इनकार कर रहे हैं। राजपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ कलर्क ने पैसे दिलाने का भरोसा दिखा कर पीड़ित ग्रामीण से रिश्वत के नाम पर मोटी रकम भी ले लिया है फिर भी उसका काम नही हुआ। पैसे मिलने की उम्मीद ग्रामीण को परेशान कर दिया है। अब पीड़ित ने राजपुर एसडीएम से गुहार लगाते हुए पांच दिवस में क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है व राशि नही मिलने पर एसडीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
     इस मामले में राजपुर के नव पदस्थ तहसीलदार अश्विनी कुमार चंद्रा ने बताया कि यह प्रकरण तीन वर्ष पुराना होने के कारण प्रकरण की कोई भी जानकारी मुझे नही है अब यह मामला मेरे समक्ष आया है तो इसकी पूरी जानकारी ले कर मै अपने स्तर पर उचित कार्यवाही करुंगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!