July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कौन होगा अगला मंडल अध्यक्ष,,,दावेदारों ने ठोंका अपना दावा…

राजपुर। भाजपा में संगठन चुनाव का दौर प्रारंभ हो चुका है। मंडलों में अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। विगत दिनों राजपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष हेतु चुनाव प्रभारी सहित सामरी विधायक ने बैठक ली इस दौरान मंडल अध्यक्ष हेतु संभावित दावेदारों ने इस बैठक में अपनी अपनी दावेदारी भी पेश की है।आगामी 14-15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष की घोषणा संभावित है।
         भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अगले साल जनवरी में होना है। इसके पहले देश के सभी राज्यों में भाजपा के संगठन चुनाव हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी सभी जिलों में मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न की जा रही है।इस तारतम्य में बलरामपुर जिले के राजपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष हेतु चुनाव प्रभारी रामलखन पैकरा एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।राजपुर में मंडल अध्यक्ष हेतु चार लोगों ने अपनी अपनी दावेदारी पेश की है जिसमें दीपक मित्तल, जगवंशी यादव, बंशीधर अग्रवाल उर्फ रिंकू अग्रवाल ,संतोष तिवारी एवं नीरज शर्मा का नाम शामिल है।


      गैरतलब है कि बलरामपुर जिले में 11 मंडल है जिसमे बरीयों, राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी,चाँदो, डौरा, बलरामपुर, रामानुजगंज, सनावल, वाड्रफनगर, रघुनाथनगर है जहाँ 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है। सभी जिलों में कार्यशाला के बाद अब तीन दिसंबर से मंडलों में चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 15 दिसंबर तक सभी मंडलों में अध्यक्ष बन जाएंगे। जो भी दावेदार सामने आएंगे, उनसे पर्यवेक्षक और जिलों के पदाधिकारी बात करके सर्वसम्मति से किसी एक को मंडल अध्यक्ष बनाने का काम करेंगे। जहां पर सर्वसम्मति नहीं बन पाएगी, वहां पर मतदान से चुनाव कराया जाएगा। किसी भी हाल में मंडल अध्यक्ष 45 वर्ष से ज्यादा का नहीं होगा। कार्यकारिणी में जरूर 45 साल से ज्यादा के पदाधिकारी चल जाएंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!