September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था और किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर धान खरीदी केंद्रों में फैली व्यवस्था और किसानो की समस्या के निराकरण हेतु राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजपुर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में ब्लॉक कांग्रेस ने बताया है कि धान खरीदी केंद्रों में सरकार की नीतियों के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।कांग्रेस ने इसके पूर्व धान खरीदी केंद्र चलो अभियान चलाया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठजन और पदाधिकारी किसान द्वारा खरीदी जा रही धान को देखने खरीदी केंद्रों पर गए थे जहां उन्हें किसानो की परेशानियों की जानकारी हुई जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बात बरदाना की कमी सामने आई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया है कि टोकन की व्यवस्था अव्यावहारिक है और किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों से डेढ़ से 2 किलो धान अधिक तौला जा रहा है। सोसाइटियों में धान की उठाव नहीं हो रही है और धान के बोरें जाम है। अनवरी रिपोर्ट की व्यवस्था के अनुसार धान खरीदने जाने से 21 क्विंटल के हिसाब से किसानों का पूरा ध्यान नहीं खरीदा जा रहा है। सरकार की घोषणा थी कि 72 घंटे में किसानो के खाते में पैसा आएगा परंतु किसान के खाते में 2300 रुपए प्रति क्विंटल रकम आ रहा है। कई किसानों के खातों में हफ्तों तक रकम नहीं आया है जबकि सरकार ने 3100 रुपए एक मुश्त देने का वादा किया था।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित बृजेश मिश्रा राम सुंदर यादव, राहुल भारती बसंत राम, सजीवन राम अशोक गुप्ता सहित अन्य किसान मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!