
राजपुर। प्रार्थी मो० रेयाज आ० मो० रोजा उम्र 24 वर्ष निवासी आरा सरनापरा चौकी बरियों का दिनांक 23.02.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी इस्लामुददीन, ताजुददीन, रिजवान खान, फरियाद अंसारी, अरमान अंसारी, मो० सज्जाद, रमजान अली, फरीद, फिरदोस, मो० आलमगीर, गुलाम पीर उर्फ मो० कैफ के द्वारा पानी पाईप तोडने तथा लगवाने की बात बोलने पर दिनांक 23.02.2024 को प्रातः 07.00 बजे प्रार्थी व परिवार के लोगो को आरोपियों के द्वारा एक राय होकर गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर घर में घुस मारपीट किये व फिरदौस डंण्डा से नवी मिया के दाहिने पैर में मार दिया एवं घर का दरवाजा को लात से मारकर तोड दिये थे।

रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294, 506.323.147,148, 452, 427 भादवि का अपराध आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियो को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। प्रकरण के आहत नबी मिंया का इलाज दौरान मृत्यु होने से शव का पंचनामा कार्यवाही कर पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट पर से प्रकरण में पुनः विवेचना की अनुमति न्यायालय से लेकर धारा 302 जोडकर पुनः आरोपियो का पता तलाश किया जा रहा था। आरोपीगण लगभग 01 वर्ष से फरार चल रहे थे।नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर बैंकर वैभव रमन लाल के निर्देशन तथा अति० पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इमानुएल लकडा के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजपुर कुमार चंदन सिंह व चौकी प्रभारी सुभाष कुजुर के हमराह थाने एवं चौकी से विशेष टीम गठित कर फरार आरोपियो के धरपकड हेतु लगाई गई एवं उनका लगातार पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान गठित टीम को मुखबीर से पता चला की प्रकरण के फरार आरोपीगण अपने सकुनत ग्राम आरा आये है। सुचना मिलने पर तत्काल टीम के द्वारा मौके पर जाकर दबिश दिया गया तथा फरार उपरोक्त आरोपियो को पकड़ कर थाना राजपुर लाया गया। घटना के सबंध में पुछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किये जिसके उपरांत सभी आरोपियो (01) इस्लामुददीन पिता रहमत असारी उम्र 64 वर्ष (02) ताजुददीन आ० स्व० जाकीर हुसैन उम्र 65 वर्ष (03) रिजवान खान आ० सुल्तान खान उम्र 34 वर्ष (04) फरियाद अंसारी आ० ताजुददीन अंसारी उम्र 31 वर्ष (05) अरमान अंसारी आ० मो० मुमताज अंसारी उम्र 20 वर्ष (06) मो० सज्जाद आ० मो० ताजुददीन उम्र 36 वर्ष (07) रमजान अली आ० नुर मोहम्मद उम्र 37 वर्ष (08) फरीद आ० मो० ताजुददीन उम्र 22 वर्ष (09) फिरदोस अहमद आ० स्व० कुदुस अहमद उम्र 30 वर्ष (10) मो. आलमगीर आ० स्व० नसरूददीन अंसारी उम्र 41 वर्ष सभी निवासी ग्राम आरा (सरनापारा) चौकी बरियों थाना राजपुर जिला बलरामपुर (छ०ग०) को दिनांक 06.12.2024 को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, चौकी प्रभारी उप निरी० सुभाष कुजूर, उप निरी० दिनेश राजवाडे, सउनि कृष्णानंद सिंह, प्रधान आरक्षक इमरान गालिब, जयदीप सिंह, रिंकु गुप्ता, विजेन्द्र पैकरा आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, राममूरत यादव, लखेश्वर पैकरा, अमृत सिंह सक्रिय थे।



