September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अस्पताल परिसर के पीछे बने ट्रांजिट हॉस्टल से सामने बजबजाती नाली देख विधायक भड़की,,,नाली निर्माण सहित साफ सफाई रखने के दिए कड़े निर्देश…

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर के विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्यों के भूमि पुजन में पहुँची सामरी विधायक ने हॉस्पिटल परिसर की औचक निरीक्षण किया।


     नगर पंचायत राजपुर में करोड़ों की लागत से होने वाले  निर्माण कार्यों की भुमि पुजन में पहुँची सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने अचानक हॉस्पिटल परिसर का मुआयना किया।उन्होंने हॉस्पिटल के चारो ओर घूमकर वहाँ के साफ सफाई और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।सामरी विधायक निरीक्षण के दौरान जैसे ही वे अस्पताल के पीछे बने ट्रांजिट हास्टल के पास पहुँची तो वहाँ की गंदगी देख भड़क गई।ट्रांजिट हास्टल से निकलने वाला गंदा पानी अस्पताल परिसर के पीछे बनी सीसी सड़क पर फैल रही थी और दुर्गंध भी आ रही थी।विधायक ने बीएमओ राम प्रसाद और नगर पंचायत के अधिकारी रविन्द्र लाल को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए हास्टल से निकल रहे गंदे पानी का समाधान करने के निर्देश दिए।उन्होंने नगर पंचायत अधिकारी को नाली निर्माण कर हास्टल से निकल रहे गंदे पानी को व्यवस्थित रूप से बहाव करने के निर्देश दिए।अस्पताल के निरीक्षक पश्चात वे हॉस्पिटल में पदस्थ सभी कर्मचारियों से मुलाकात की और उन्हें हॉस्पिटल परिसर में साफ सफाई रखने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


     आपको बताते चले कि हॉस्पिटल के कर्मचारियों के रहने के लिए अस्पताल परिसर के पीछे ही ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण किया गया है।इस ट्रांजिट हॉस्टल में हॉस्पिटल के कई कर्मचारी निवास करते हैं।इस बिल्डिंग से निकलने वाला सारा गंदा पानी सामने सीसी सड़क पर बहती रहती है और चारों ओर फैल रही है गंदे पानी का निकासी सही नही होने और नाली नही होने के कारण पानी सड़क पर बहती रहती है और उससे दुर्गंध भी आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!