July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित निगरानी दल ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

राजपुर। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के अंतर्गत बलरामपुर जिले के लिए नियुक्त प्रभारी प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत एवं पूर्व मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम सहित जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी जी के नेतृत्व में राजपुर जनपद के विभिन्न धान खरीदी केंदों का निरीक्षण किया।
         निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्र राजपुर और सेवारी के प्रभारीयों ने किसानों की समस्याओं को सुना उनसे सीधे बात की और कहा कि सरकार ने जो घोषणा की है उसे अनुरूप धान की खरीदी ₹3100/रुपए प्रति क्विंटल हो।किसानों को समय से बारदाना मिले और उन्हें भुगतान समय से मिले।सबसे महत्वपूर्ण बात है कि समितियां में धान खरीदी आज से ही शुरू हुई है जबकि सरकार ने एक बड़ा लक्ष्य रखा है और 31 जनवरी तक ही धान की खरीदी होनी है तो ऐसे में सरकार का लक्ष्य कैसे पूरा होगा ऐसे में यदि सरकार किसानों की पूरी धान नहीं खरीद पाती है तो उसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा सरकार की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है।


           अमरजीत भगत ने कहा की कांग्रेस की पूरी संगठन धान खरीदी पर नजर रखेगी अभी आगे खरीदी के दौरान लोगों की समस्याओं पर सब मिलकर आवाज उठाते रहेंगे, सरकार से कांग्रेस पार्टी आग्रह करेगी कि किसानों के धान खरीदी की व्यवस्था बेहतर हो यह सुनिश्चित करें।
            जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सेवारी व राजपुर,बरियों में धान खरीदी केंदों का निरीक्षण कर किसानों से जानकारी प्राप्त कर समस्याएं शीर्ष नेतृत्व व सरकार तक पहुंचाने की बात कही है ताकि किसानों को खरीदी के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत-परेशानी ना हो।
             कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पूर्व मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ब्लाक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालसाय मिंज अंबिकापुर नगर निगम के पार्षद दीपक मिश्रा के अतिरिक्त संजय जायसवाल सुरेश सोनी राजेश पांडेय राम बिहारी यादव प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस नीरज तिवारी ब्लाक उपाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा अंकुर गुप्ता अविनाश कुमार ठाकुर अमित मित्तल अजू, देव बलि टेकाम,विभु जायसवाल एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!