June 17, 2026 |

BREAKING NEWS

शासकीय भूमि पर प्रशासन का चला बुलडोजर,7 एकड़ 75 डिसमिल शासकीय भूमि हुई अतिक्रमण मुक्तपशु तस्करी में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तारसंभागीय उड़नदस्ता टीम को फिर मिली बड़ी सफलता,चार लाख रुपये का 200 नग नशीला इंजेक्शन जप्तमंत्री श्री नेताम 16 जून को जिला बलरामपुर प्रवास पर,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिलपंडो बाहुल्य बस्ती में पहुंची स्वास्थ्य टीम,54 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,25 पेयजल स्रोतों का किया गया जल शुद्धीकरणजिंदगी बचाने रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह,19 रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया मदद का हाथकलेक्टर की संवेदनशील पहल से पहाड़ी कोरवा दिव्यांग हितग्राही को मिली सुविधा,जनचौपाल बनी समाधान का माध्यमसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्यवाही,200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारलक्ष्य शिक्षण संस्थान में स्कूल शिक्षा मंत्री एवँ समाज के प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन,विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजनजमीन बंटवारे से नाराज भाई व नाती ने किया प्राण घातक हमला,दो आरोपी गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर कुसमी मार्ग लडुआ में स्कार्पियो वाहन पानी से भरा डबरी में पलटा,,,मौके पर छः लोगो की मौत…

राजपुर। शनिवार देर शाम राजपुर कुसमी मुख्य मार्ग में ग्राम बुढाबग़ीचा लडुआ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला व आठ साल की बच्ची सहित कुल छः लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक लापता है वहीँ वाहन चालक बुरी तरह से घायल हो गया है।घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर निकाला।वहीँ घटना की जानकारी लगते ही सामरी विधायक राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर मामले की जानकारी ली।


     घटना शनिवार शाम लगभग 8 बजे की है। लरिमा कुसमी निवासी चंद्रावती पति संजय मुंडा कीर्ति पिता संजय मुंडा संजय मुंडा पिता वासुदेव उदय नाथ पिता रामकेश्वर मंगल दास पिता घनश्याम मुंडा भूपेंद्र मुंडा पिता हरिलाल अवनीत राम प्रजापति पिता झगरु ये सभी स्कार्पियो क्रमांक CG 15 DP 6255 में सवार होकर लरिमा से सूरजपुर जा रहे थे।जैसे ही वे ग्राम बुढाबग़ीचा लडुआ पहुँचे तभी वाहन चला रहे चालक करकली निवासी मुकेश दास पिता महावीर दास वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन सड़क के दूसरी तरफ़ एक पानी से भरी डबरी में जा गिरी और पलट गया।घटना के बाद वाहन पानी में पूरी तरह से डूब गई और वाहन के बंद हो जाने से स्कार्पियो वाहन का सभी दरवाजे लॉक हो गया जिससे उसमे बैठे सभी यात्री फँस गए।

घटना के जब लोगो ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को देख उसमे बैठे यात्रियों को बचाने पहुँचे परंतु वाहन में सभी दरवाजे के शीशा बंद था केवल चालक में दरवाजे के शीशा खुला था जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से किसी तरह वाहन के खिड़की से चालक को खींचकर बाहर निकाला।घटना की जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची परंतु वाहन पानी मे डुबे होने के कारण उसमे फँसे लोगो को वाहन से बाहर नही निकला जा सका जिसके तुरंत बाद पुलिस ने तत्काल वाहन को निकालने के लिए जेसीबी मँगाया गया।काफी मशक्कत के बाद जैसे ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पानी से निकाला तो वाहन में बैठे सभी यात्रियों को मौत हो चुकी थी।पुलिस ने घायल वाहन चालक को तत्काल राजपुर स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भेज गया जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया था परंतु देर रात चालक की भी मौत होने की खबर है।बताया जा रहा है कि काफी देर तक वाहन पानी मे डूबी रही जिससे उसमे बैठे सभी यात्रियों की दम घुटने से मौत हो गई।रेस्क्यू के दौरान स्कार्पियो वाहन में सवार अवनीत राम प्रजापति पिता झगरु का पता नही चल सका था जिसके बाद अम्बिकापुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाया गया जिसके बाद देर रात एक बजे 18 वर्षीय अवनीत के शव को डबरी से वरामद कर लिया गया।बताया जा रहा है कि वाहन में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे  सभी की मौत होने की खबर बताई जा रही है।


        घटना की जानकारी लगते ही समरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली।वहीँ घटना की जानकारी लगते ही तहसीलदार यशवंत सिंह सहित राजपुर, शंकरगढ़ एवं बरीयों पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।

देखें घटना की पूरी वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!