September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर लडुआ में हुई दर्दनाक हादसा में माता पिता पुत्री सहित वाहन में सवार सभी आठ लोगों की मौत,,,क्षेत्र में पसरा मातम…

राजपुर। शनिवार देर शाम राजपुर कुसमी मुख्य मार्ग में ग्राम बुढाबग़ीचा लडुआ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला व आठ साल की बच्ची सहित कुल सात लोगो की मौके पर ही मौत हो गई वही बुरी तरह से घायल चालक का इलाज के दौरान मौत हो गई है।घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर निकाला।वहीँ घटना की जानकारी लगते ही देर रात सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर घटना की जानकारी ली।


     घटना शनिवार शाम लगभग 8 बजे की है। लरिमा कुसमी निवासी 35 वर्षीय चंद्रावती पति संजय मुंडा जो की सूरजपुर जिला में शिक्षक के पद पर पदस्थ थी दीपावली की त्यौहार मनाने अपने घर आई थी।दीपावली त्यौहार के बाद चंद्रवती अपनी ड्यूटी पर वापस सूरजपुर लौट रही थी।चंद्रावती मुंडा के साथ वाहन में उसके पति संजय मुंडा 33 वर्ष एवं 6 वर्षीय पुत्री कीर्ति सहित गाँव के चार लोग और सवार थे।वाहन जैसे ही राजपुर कुसमी मुख्य मार्ग में राजपुर से 3 किलोमीटर पहले लडुआ के पास पहुँची वाहन के तेज रफ्तार होने के कारण चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क के दूसरी ओर पानी से भरी डबरी में जा पलटी।घटना में वाहन पलट कर पानी मे पूरी तरह से डूब गया और वाहन के बंद हो जाने से स्कार्पियो वाहन का सभी दरवाजे लॉक हो गया जिससे उसमे बैठे सभी यात्री फँस गए।घटना के बाद स्थानीय लोगो ने उसमे बैठे यात्रियों को बचाने की कोशिश की परंतु वाहन में सभी दरवाजो का शीशा बंद था केवल चालक में दरवाजे के शीशा खुला था जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से किसी तरह वाहन के खिड़की से चालक को खींचकर बाहर निकाला।वहीँ सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुँची परंतु वाहन के पानी मे पुरी तरह से डूबे होने के कारण रेस्क्यू करने के लिए जेसीबी मँगाया गया।जेसीबी की सहायता से वाहन को डबरी से काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।जब वाहन को बाहर निकाला गया तो उसमें बैठे सभी लोग मृत पाए गए जिसके बाद पुलिस ने सभी मृतकों के शव को राजपुर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।


घटना में माता पिता पुत्री सहित आठ लोगों की मौत :-
लरिमा थाना कुसमी निवासी चंद्रावती मुंडा पति संजय मुंडा 35 वर्ष, संजय मुंडा पिता वासुदेव 33 वर्ष कीर्ति मुंडा पिता संजय मुंडा 6 वर्ष सहित गाँव के अन्य चार लोग जिसमे उदय नाथ पिता रामकेश्वर 27 वर्ष मंगल दास पिता घनश्याम मुंडा 21 वर्ष भूपेंद्र मुंडा पिता हरिलाल 18 वर्ष अवनीत राम प्रजापति पिता झगरु 17 वर्ष ये सभी स्कार्पियो क्रमांक CG 15 DP 6255 में सवार होकर लरिमा से सूरजपुर जा रहे थे।जैसे ही वे ग्राम बुढाबग़ीचा लडुआ पहुँचे तभी वाहन चला रहे चालक करकली निवासी मुकेश दास पिता महावीर दास 26 वर्ष वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन सड़क के दूसरी तरफ़ एक पानी से भरी डबरी में जा गिरी और पलट गया।इस घटना में चंद्रवती उसके पति संजय सहित 6 वर्षीय पुत्री कीर्ति सहित उसमे सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक का अम्बिकापुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गया।


गोताखोरों की मदद से निकाला लापता शव :-
दुर्घटना के बाद जब पुलिस ने वाहन का रेस्क्यू किया तब वाहन से चंद्रावती मुंडा संजय मुंडा कीर्ति मुंडा उदय नाथ मंगल दास भूपेंद्र मुंडा कुल छः लोगो का शव वरामद किया जबकि चालक को पहले ही रेस्क्यू कर निकाला गया था।घटना में 17 वर्षीय अवनीत राम प्रजापति पिता झगरु का कहीं पता नही चल सका। पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त वाहन में चालक सहित आठ लोग सवार थे।जब देर रात अवनीत के परिजन राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे और उसके मोबाईल की पहचान की तब पुलिस पुनः डबरी से अवनीत का रेस्क्यू करने के लिए तत्काल अम्बिकापुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई।जिसके बाद देर रात करीब 12 बजे अवनीत का शव को वरामद किया जा सका।
क्षेत्र में पसरा मातम :-
उक्त दुर्घटना में वाहन में सवार सभी आठ लोगो की मौत से पुरा क्षेत्र दहल उठा है।मृतकों के गॉंव लरिमा में मातम पसर गया है।उक्त घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और पड़ोस के चार लोगों की मौत से लोग सदमे में हैं।रविवार को पुलिस सभी मृतकों के शव को पंचनामा पोस्टमार्टम पश्चात आवश्यक कार्यवाही कर उनके गृह ग्राम भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!