September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

एक साथ आठ लोगो की मौत के बाद गाँव मे पसरा मातम,, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल,,सरगुजा सांसद एवं सामरी विधायक ने दी श्रद्धांजलि,,जताया गहरा दुःख…

राजपुर। शनिवार को देर शाम राजपुर लडुआ के पास हुई दर्दनाक हादसे में एक ही गाँव के सात लोग सहित चालक के मौत हो जाने के बाद रविवार को सरगुजा सांसद एवं सामरी विधायक ने लरिमा पहुँचकर परिवार के प्रति गहरा संवेदना व्यक्त किया है।
     शनिवार की रात 8 बजे ग्राम लडुआ में बहुत ही हृदय विदारक घटना हो गई।लरिमा से सूरजपुर जा रहे स्कार्पियो वाहन लडुआ में एक डबरी नुमा तालाब में दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई थी।इस घटना में वाहन पुरी तरह से पानी मे डूब गया था।घटना में ग्राम लरिमा के सात लोगो की जान चली गई वही करकली निवासी चालक की भी मौत हो गई थी।इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।घटना की जानकारी लगते ही रात में ही सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली वहीँ घटना की जानकारी लगते ही दूसरे दिन रविवार को सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज भी राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर हालात का जायजा लिया। रविवार को पुलिस प्रशासन द्वारा सभी मृतकों के शव का पीएम कराकर उनके गृह ग्राम भेज दिया है।


सरगुजा सांसद एवं सामरी विधायक ने जताया गहरा दुःख :-
  घटना के बाद रविवार को सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा मृतकों के गाँव लरिमा पहुँचे।उन्होंने मृतकों के शव पर कफ़न देकर गहरा दुःख जताया।एक साथ सात लोगो के शव देखकर लोगो के आँखों से आँसू छलक पड़ा।उन्होंने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम यात्रा में शामिल होकर परिवार के सदस्यों को सांत्वना एवं संबल प्रदान किया। सरगुजा सांसद एवं सामरी विधायक ने परिवार से मिलकर उनके प्रति गहरा दुःख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।वहीँ इस घटना से परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


गॉंव में पसरा मातम :-
इस दर्दनाक घटना में एक साथ आठ लोगो के मौत के बाद गाँव स्तब्ध हो गया है।सभी शवो को एक साथ देखकर पूरा गाँव रो पड़ा सभी के आँखों से आँसु छलक पड़े।एक साथ आठ अर्थियां उठने से पूरे गाँव मे शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!