
बलरामपुर। दिनांक 11.09.2024 के दोहपर लगभग 1.30 बजे 03 हथियार बंद अज्ञात व्यक्तियो के संगठित समूह के द्वारा गांधी मैदान के सामने राजेश ज्वेलर्स दुकान में घुसकर प्रतिष्ठान के मालिक राजेश सोनी को हथियार का भय दिखाकर चोटिल कर सोना चांदी के आभूषण कीमती 2.85 करोड रूपये व नगदी रकम 07 लाख रूपये कुल रकम 2.92 करोड रूपये लूट कर झारखण्ड की ओर भाग गये थे। प्राप्त सूचना पर पुलिस धारा 309(6) BNS, 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्वारा सरहदी राज्य झारखण्ड के विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत जंगलो एवं आम नागरिको तथा मुखबीरो से सूझबुझ से पूछताछ की जा रही थी जो पुलिस की अथक मेहनत एवं लगन से अज्ञात हथियार बंद लुटेरो की पहचान (जो टोपी लगाया था) मोनू उर्फ बुकी उर्फ बुकिया उर्फ राजा सोनी निवासी चैनपुर झारखण्ड एवं अन्य व्यक्ति जो मुंडन कराया था उसकी पहचान राहुल कुमार मेहता पिता प्रमोद मेहता सा. महावीरगंज अम्बा औरंगाबाद, बिहार के रूप में की गयी है। पतासाजी दौरान गौरगड़ा नाला छठघाट, कुडेलवा नाला से 100 मीटर अंदर नाला के पानी से सफेद रंग के अपाचे बाइक को बरामद किया गया है। एवं लूट के दौरान प्रार्थी तथा दुकान में बैठे ग्राहक का कुल 03 नग मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपीगण झारखण्ड, बिहार राज्य में संगठित गिरोह चलाते है जिनका अपराध करने का मुख्य तरीका ज्वेलर्स दुकानो में लूटपाट करना है। झारखण्ड प्रदेश में आरोपीगण के विरूद्ध भिन्न जिलो में लूटपाट, हत्या व हत्या का प्रयास, डकैती जैसे गंभीर घटनाओ के अपराध पंजीबद्ध है झारखण्ड पुलिस के द्वारा आरोपीगणो के उपर ईनाम की उदघोषणा की गई है। प्रकरण के फरार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा समन्वय स्थापित कर विभिन्न स्थानो पर विभिन्न टीमें रवाना की गई है प्रकरण के फरार आरोपियो की गिरफ्तारी व माल मशरूका की बरामदगी जल्द से जल्द की जावेगी।
प्रकरण के मुख्य आरोपी मोनू उर्फ बुकी उर्फ बुकिया उर्फ राजा सोनी निवासी चैनपुर झारखण्ड के खिलाफ पूर्व में पंजीबद्ध अपराधो का संक्षिप्त विवरण :-
- गुमला थाना कांड सं0-291/24 दिनांक-30.07.2024 धारा-310(1)/311 BNS (वांछित )
- सोनारी थाना कांड सं0-68/24 दिनांक-24.05.24 धारा-395/412 भा0द0वि एवं 25(1)-1(b)a/26/35 आर्म्स ऐक्ट (वांछित)
- सुखदेवनगर थाना (रांची) कांड संख्या-328/24 दिनांक 13.06.2024 धार 392 भा०द०वि (वांछित)
- शहर थाना (पलामू) कांड सं0-248/20 दिनांक-20.09.2020 धारा-392 धारा-395/412 भा0द0वि
- चैनपुर थाना कांड सं0-256/18 दिनांक- धारा-392 भा0द0वि
- चैनपुर थाना कांड संख्या 122/23 दिनांक 18.05.2023 धारा 392 आईपीसी के तहत
- चैनपुर थाना कांड सं0-08/23 दिनांक-05.01.2023 धारा-392 भा0द0वि



