September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अब नदी नालों में पूजन सामग्री व फूल फेकना पड़ेगा भारी,,,राष्ट्रीय हरित अधिकरण प्रिंसिपल बेंच ने जारी किया आदेश…

बलरामपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण, प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली के आदेश के अनुसार नदी-नालों में बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के संबंध में आदेश जारी किये गये हैं। आदेश के अनुसार प्रदेशों के अंतर्गत प्रवाहित नदियों में जाने वाले समस्त नालों में बार-मेस स्थापित करते हुए उनके निरंतर सफाई किये जाने एवं प्लास्टिक प्राप्त होने पर प्राधिकृत रिसाइक्लर्स के माध्यम से उक्त प्लास्टिक का निस्तारिकरण करना है। साथ ही नदियों एवं तालाबों के पूजा घाट पूजा सामग्री एवं फूल, पालिथिन नहीं फेकना है। ऐसा करते पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी किया जाएगा। चिन्हांकित क्षेत्रों में एनजीटी के निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया के बोर्ड लगाना है। पूजा और मूर्तियों के विसर्जन में चढ़ाए गये फूलों और मालाओं को फेकने की संभावना वाले क्षत्रों का मासिक निरीक्षण कर जागरूकता शिविर का आयोजन कर सामग्री फेकने से नदी में होने वाले प्रदूषण से आमलोगों को जागरूक करना है। साथ ही पूजा सामग्रिायों एवं मूर्तियों के विसर्जन हेतु उपयुक्त स्थान की पहचान कर पृथक घाट विकसित करना है। इस संबंध में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण, प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली के आदेश के अनुसार जिले में उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराने निर्देशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!