September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

मधुमक्खी के छत्ते लोगो के लिए बन रही परेशानी की सबब,,,नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने पेड़ हटवाने लिखा नगरीय निकाय को पत्र…

राजपुर

    आये दिन मधुमखियों के काटने की शिकायत आती रहती है जिसे लेकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को मधुमक्खी के छत्ते लगे पेड़ को काट कर हटाने को लेकर पत्राचार किया है।


राजपुर के मुख्य मार्ग वार्ड क्रमांक 07 पानी टंकी से कुछ दूर एवं माँ महामाया मंदिर परिसर के पीपल पेड़ में मधुमखियों म छत्ता है।जहाँ आये दिन मधुमखियों द्वारा वहाँ आने जाने वाले व्यक्तियों पर हमला कर घायल करने की बात आते रहती है। माँ महामाया मंदिर परिसर में अक्सर साप्ताहिक बाजार के समय मधुमक्खियों द्वारा बाजार में आने जाने वाले व्यक्तियों पर हमले की शिकायत रहती है तो वहीँ राजपुर के मुख्य मार्ग वार्ड क्रमांक 7 में पानी टंकी से नीचे कुछ दूरी पर सेमल के पेड़ में बहुतायत में लगे मधुमक्खियों के छत्ते भी आने जाने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत का कारण बनती है। आए दिन मधुमक्खियों के काटने की शिकायत के बाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल ने मुख मार्ग पर लगे सेमल के पेड़ को कटवाने के लिए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पानी टंकी के पास स्थित बसेमल के पेड़ में काफी ज्यादा मधुमक्खियां का छत्ता बना हुआ है जिनके उड़ने एवं काटने से सड़क पर चलने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त पेड़ सेमल का है जिसे काटने के लिए वन विभाग की भी अनुमति की भी आवश्यकता नही है। उन्होंने उक्त पेड़ को तत्काल कटवाने की कार्रवाई करने हेतु कहा है जिससे आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!