September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

सामरी विधायक ने स्वामी आत्मानंद स्कूल का किया औचक निरीक्षण,,,पुछने पर बच्चे नही बता पाए मुख्यमंत्री का नाम…

राजपुर
Cgtoday.in

    सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर काफी खर्च कर रही है बावजूद इसके शिक्षा व्यवस्था में कोई सुधार होते नहीं दिख रहा है।मोटी मोटी पगार के बाद भी शिक्षक बच्चों को पढ़ाने में कोई रुचि नही दिखा रहे हैं।शिकायत मिलने पर सामरी विधायक ने स्कूल का औचक निरीक्षक किया और शिक्षकों को बच्चों को ठीक से पढ़ाने का कड़े निर्देश दिए हैं।


   दरअसल मामला राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल की है। जहां शिक्षकों की ढुलमुल रवैया से बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित हो जा रहे हैं। सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूल के लिए लाखों रुपए खर्च कर रही है। मोटी मोटी पगार देकर शिक्षकों की नियुक्ति भी की है परंतु शिक्षा की गुणवत्ता उस स्तर पर बच्चों को नहीं मिल रही है जितना मिलना चाहिए। शिकायत के बाद बुधवार को सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने राजपुर के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने जब बच्चों से राज्य का नाम मुख्यमंत्री का नाम प्रधानमंत्री का नाम एवं राष्ट्रपति का नाम सहित कई अन्य सवाल पूछे तो बच्चे उत्तर देने में असमर्थ दिखे जिसे देख विधायक भड़क गई और पढ़ाने वाले शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह अनिल दुबे प्रदीप जायसवाल अनिल तिवारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पटनवार तहसीलदार यशवंत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


तत्काल ली शिक्षकों की मीटिंग


    स्वामी आत्मानंद स्कूल के कक्षाओं के निरीक्षण के बाद समरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने इंग्लिश मीडियम प्रायमरी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों की तत्काल मीटिंग ली।उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए शिक्षकों को पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने हेतु कड़े निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इस बार आप लोगो को मौका दे रही हूँ मै पुनः स्कूल का निरीक्षण के लिए आऊँगी और यदि उस समय भी पढ़ाई की गुणवत्ता नही सुधरी तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

देखें पूरी वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!